A News Center Of Railway News By Information Center

Jul 21, 2012

मोटरमैनों की हड़ताल की खबर सुनकर सीएम ने किया जनरल मैनेजर को तलब

मुंबई।। वेस्टर्न रेलवे के मोटरमैनों की हड़ताल की खबर सुनकर मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने रेलवे जनरल मैनेजर को विधानभवन में तलब किया।

मुख्यमंत्री ने उन्हें मोटरमैनों की हड़ताल तुरंत खत्म कराने का निर्देश दिया। पांच घंटे से अधिक चली हड़ताल के कारण लाखों परेशान हाल यात्रियों की सहायता के लिए राज्य सरकार की ओर से एस.टी. की 60 बसें और बेस्ट की 183 अतिरिक्त बसें चलाने का आदेश भी दिया। साथ ही बिना परमिट की प्राइवेट बसों को भी चलाने की अनुमति दी गई।

Source - Nav Bharat Timews

No comments:

EMPLOYEE NEWS CENTER