भारतीय रेलवे बनाएगी आइफल टावर से भी ऊंचा रेल ब्रिज

December 18, 2015, 2:01 PM
Share

ब्रिज को इतनी मजबूती के साथ बनाया जा रहा कि रिक्टर स्केल पर 8 तीव्रता का भूकंप भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा।

रेलवे, आइफल टावर से भी ऊंचा ब्रिज बना रही है भारतीय रेल, खर्च होंगे 512  करोड़ - Indian Railway building World's highest Rail bridge, 35 meter  higher than Eiffel Tower - Navbharat Times
जम्मू। भारतीय रेलवे एक ऐसा रेल ब्रिज बनाने जा रही है जिसे विश्व के आश्चर्यों में शुमार किया जाएगा। जम्मू में चिनाब नदी के ऊपर भारतीय रेल 359 मीटर ऊंचा ब्रिज बनवा रही है। यह ब्रिज पेरिस के आइफल टावर से भी 35 मीटर ऊंचा होगा। ब्रिज को इतनी मजबूती के साथ बनाया जा रहा कि रिक्टर स्केल पर 8 तीव्रता का भूकंप भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। रेलवे ने ट्वीट करके इस ब्रिज के बारे में जानकारी दी है।
ह ब्रिज चिनाब नदी पर रियासी जिले के बक्कल और कौरी के बीच में बनाया जा रहा है। ब्रिज 1315 मीटर लंबा होगा। मार्च में 2016 में जब यह बनकर तैयार होगा तो भारत के पास दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज का भी ताज होगा। इस ब्रिज को उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक बनाया जा रहा है। इसे स्वतंत्र भारत का सबसे चैलेंजिंग प्रॉजेक्ट माना जा रहा है। डिजाइन और कंस्ट्रक्शन के लिहाज से भी ये अद्भुत है।
इस पूरे प्रॉजेक्ट पर 512 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसकी उम्र 120 साल बताई जा रही है। हिमालय के पहाड़ों के बीच इस ब्रिज को बनाना इंजिनियरिंग का बेहतरीन नमूना है।
Source – Patrika
INFORMATION CENTER – www.informationcenter.co.in
Share

This entry was posted in Interesting Facts