रेलवे ने बदली कई ट्रेनों की टाइमिंग, यात्रा से पहले नोट कर लें डिटेल

January 7, 2026, 10:02 AM
Share

उत्तर रेलवे मुख्यालय ने नजीबाबाद से गुजरने वाली कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। यह परिवर्तन 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। रेलवे बोर्ड द्वारा एक साल बाद किए गए इस बदलाव से टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट सहित कई ट्रेनों के आगमन समय में मामूली परिवर्तन हुआ है। यात्रियों को यात्रा से पहले नई समय-सारणी की जांच करने की सलाह दी गई है। ठहराव के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

जी हां उत्तर रेलवे मुख्यालय बड़ौदा हाउस ने नजीबाबाद से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया है। रेलवे बोर्ड ने यह बदलाव एक साल बाद किया है। नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर इन ट्रेनों का ठहराव दो से पांच मिनट है यानी स्टॉपेज के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता के अनुसार एक जनवरी 2026 से ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। ट्रेन संख्या-15020 टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन के नजीबाबाद पहुंचने का समय पहले सुबह 03:05 बजे था, लेकिन अब 03:09 बजे हो गया है।

ट्रेन संख्या-12231 लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट सुबह 05:34 बजे आती थी, अब यह 05:32 बजे आती है। ट्रेन संख्या-14649 जयनगर से अमृतसर को जाने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या-14673 पहले 07:44 बजे आती थी, अब ये दोनों ही ट्रेनें 07:45 बजे आती हैं।

ट्रेन संख्या-14113 सूबेदारगंज-देहरादून लिंक एक्सप्रेस पहले 09:05 बजे आती थी, अब इसका समय 08:42 बजे हो गया है। ट्रेन संख्या-12317 काेलकाता-अमृतसर सुपरफास्ट पहले 09:14 बजे, अब यह 09:12 बजे, ट्रेन संख्या-12092 काठगोदाम-देहरादून नैनी शाताब्दी पहले 09:46 बजे, अब यह 09:41 बजे, ट्रेन संख्या-54443 चंदौसी-ऋषिकेश पैसेंजर पहले सुबह 10:30 बजे, अब यह 10:25 बजे आती है।

ट्रेन संख्या-14229 प्रयागराज-न्यूऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन पहले 11:49 बजे, अब यह 11:56 बजे आती है। ट्रेन संख्या-15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस पहले शाम 04:55 बजे आती थी, अब यह 04:30 बजे आती है।

ट्रेन संख्या-14603 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन पहले शाम 05:10 बजे, अब 04:55 बजे, ट्रेन संख्या-13005 हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल पहले रात 11:32 बजे आती थी, 11:28 बजे आती है।

   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in 1 Rail News, General - Public, Public Facilities