पश्चिमी सिंहभूम: चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची मतदाता जागरूकता ट्रेन, हुआ जोरदार स्वागत

April 9, 2019, 10:58 AM
Share

भारत निर्वाचन आयोग शत प्रतिशत मतदान के लिए संकल्पित हैं, इसके लिए तरह-तरह के जागरूकता अभियान पूरे देश में चलाए जा रहे हैं. इसी क्रम में झारखंड के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर मतदाता जागरूकता ट्रेन के पहुंचने पर पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा भव्य स्वागत किया गया. मतदाता जागरूकता ट्रेन सोमवार रात हावड़ा स्टेशन से खुली और आज अहले सुबह 4 बजकर 51 मिनट पर चक्रधरपुर स्टेशन पहुंची और लगभग 7 मिनट तक चक्रधरपुर स्टेशन पर रुकी, उसके बाद ट्रेन राउरकेला के लिए रवाना हो गई.

चक्रधरपुर स्टेशन पर मतदाता जागरूकता ट्रेन का डीसी अरवा राजकमल, एसपी चंदन झा, चाईबासा और चक्रधरपुर के एसडीओ-एसडीपीओ, रेलवे के अधिकारी-कर्मी, सीआरपीएफ के अधिकारी-जवान, स्कूली बच्चों के साथ बड़ी संख्या में चक्रधरपुर के लोग मौजूद रहे. सभी ने मतदाता जागरूकता ट्रेन का जोरदार स्वागत किया. लगभग 7 मिनट तक ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी रही और उस दौरान डीसी ने सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की.

Also Read – HOW TO FLUSH KIDNEY STONES NATURALLY WITH JUST FOUR INGREDIENTS

वहीं हाथों में तख्तियां लिए स्कूल बच्चों ने मानव श्रृखंला बना कर मतदान करने की अपील की, तो वहीं स्थानीय कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक फोक नृत्य प्रस्तुत किया. मतदाताओं को जागरूक करने की दिशा में रेलवे के इस अनोखे पहल से सुबह-सुबह चक्रधरपुर स्टेशन पर माहौल का काफी बदला हुआ सा लगा. साथ ही प्लेटफार्म से लेकर स्टेशन परिसर तक मतदाता जागरूकता की ही चर्चा रही. वहीं लोगों में भी मतदान के प्रति जागरूकता भी देखी गई. बता दें कि यह हावड़ा से अहमदाबाद तक जिन-जिन स्टेशनों पर रूकेगी, वहां इसी तरह स्वागत किया जाएगा.

डीसी अरवा राजकमल ने इस मौके पर कहा कि देश को मजबूती देने के लिए अधिक से अधिक से मतदान करें और अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग जरूर करें. वहीं एसपी ने लोगों को भरोसा देते कहा कि लोग बेखौफ होकर अपना मतदान करें, सुरक्षा के लिए कड़ी व्यवस्था की गई है. खासकर नक्सल प्रभावित इलाकों में जहां नक्सलियों के खौफ के कारण लोग मतदान के लिए नहीं जा पाते हैं, वहां सीआरपीएफ के जवान उनकी सुरक्षा में मौजूद रहेंगे.

Source – News 18

   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in 1 Rail News, General