आनंद विहार और हजरत निजामुद्दीन बने ग्रीन रेलवे स्टेशन

April 12, 2019, 10:18 AM
Share

देश की राजधानी के आनंद विहार और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलेंगी। यहां यात्रियों की सुविधा के लिए एयरकंडीशंड लाउंज, बैठने के लिए स्टील की बेंच, स्वच्छ पेय जल, डीलक्स टॉयलेट के साथ ही एराइवल और डिपार्चर एरिया को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। इसके अलावा स्टेशन के बाहर पार्क में सुंदर पौधे लगाए गए हैं।

इन सुविधाओं के कारण इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल ने दोनों को ग्रीन स्टेशन के रूप में मान्यता दे दी है। जल्द ही इन्हें प्रमाण पत्र दिया जाएगा। स्टेशनाें पर सोलर पैनल से चलने वाली एलईडी लाइटें, पंखे, वाई-फाई की सुविधा भी दी गई है। रेलवे बजट में दोनों स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने की घोषणा की गई थी।

स्टेशनों की खाली जगहों को भी विकसित किया जाएगा : उत्तर रेलवे ने यह लक्ष्य हासिल करने का काम भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम (आईआरएसडीसी) को दिया था। आनंद विहार स्टेशन से औसतन 104 गाड़ियों का परिचालन रोज होता है और लगभग एक लाख यात्री आवागमन करते हैं। दूसरे चरण में स्टेशनों की खाली जगहों को भी विकसित करने के लिए योजना बनाई गई है।

इन आधार पर दी जाती है ग्रीन बिल्डिंग की मान्यता

इमारतों का विश्लेषण इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल करती हैं और कई पैरामीटर के आधार पर ग्रीन रेटिंग देती है। जिसमें भवन निर्माण सामग्री, हवा का आवागमन, पानी और अपशिष्ट जल के निर्माण और प्रबंधन की ऊर्जा क्षमता, कार्बन उत्सर्जन को रोकने के लिए आवश्यक पेड़-पौधे, सोलर एनर्जी आदि जैसे मानक होते हैं।

दिल्ली मंडल के डीआरएम आरएन सिंह ने कहा, “आनंद विहार और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन को रेनोवेट कर पूरी तरह से प्रदूषणरहित बनाया गया है। दोनों स्टेशनों पर वायु, ध्वनि प्रदूषण के लिए आवश्यक मानक पूरे किए गए हैं। साथ ही उर्जा बचत, जल संचय व दूषित जल का निष्पादन करने के भी इंतजाम किए गए हैं।”

Source – Dainik Bhaskar

   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in 1 Rail News, Rail Development, General