अब ‘रेल मदद एप’ से ट्रेनों की जनरल कोच के यात्रियों तक मदद पहुंचाएगा रेलवे

November 26, 2019, 9:28 AM
Share

सामान्य कोचों (जनरल) में सफर करने वाले यात्रियों की परेशानियां रेलवे सुनेगा। सफर के दौरान यात्री पानी, बिजली और साफ-सफाई के लिए शिकायत दर्ज करा सकेंगे। अभी तक यह सुविधा केवल आरक्षित यात्रियों तक ही सीमित थी। यात्री ‘रेल मदद एप’ पर जाकर अपने टिकट का नंबर दर्ज कर शिकायत कर कभी भी कहीं से भी मदद मांग सकेंगे।

‘रेल मदद एप’ से रेल यात्रियों की परेशानी का तत्काल निराकरण होगा। इसमें 138 से लेकर सभी हेल्पलाइन सेवा जुड़ी हैं। इसमें आने वाली शिकायतें सीधे बोर्ड तक जाएंगी और वहां से मंडल कार्यालय भेजकर मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

शिकायत करना हुआ आसान
रेलवे में क्लीन माई कोच, हेल्पलाइन नंबर, कोच मित्र और ओबीएचएस (ऑन बोर्ड हाउस कीपिंग सर्विस) की सुविधा मिल रही है। यात्री अभी अलग-अगल एप और हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करते हैं। ‘रेल मदद ऐप’ ने शिकायत प्रक्रिया को काफी आसान बनाया है। इसमें कोई भी आसानी से शिकायत कर सकेगा।

टिकट पर लिखा नंबर इस्तेमाल करना होगा
जनरल कोच में सफर करने वाले यात्री टिकट पर लिखे नंबर का इस्तेमाल करेंगे। पहले यह नंबर रेलवे के लिए एक आंकड़ा था लेकिन अब जनरल यात्रियों के लिए यह सुविधा का साधन होगा। ‘रेल मदद एप’ में यात्री अपने टिकट नंबर को दर्ज कर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। आरक्षित यात्री पीएनआर का इस्तेमाल करेंगे।

Source – Hindustan Times

   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in 1 Rail News, General

General - Public

Raipid Rail क्या है? कैसे बदलेगा शहरों का भविष्य | Delhi-Meerut RRTS पूरी जानकारी

view all>>