1 Rail News

रैपिड रेल क्या है? कैसे बदलेगा शहरों का भविष्य | Delhi-Meerut RRTS पूरी जानकारी

view all>>

बीकानेर के लिए विशेष ट्रेन

January 2, 2020, 9:52 AM
Share

शीतकालीन अवकाश के दौरान अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस एवं बीकानेर के बीच विशेष ट्रेन के दो फेरे चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन सं. 04702 की बुकिंग 2 जनवरी 2020 को 16.00 बजे से सभी यात्री आरक्षण केन्द्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। इस ट्रेन के लिए नई किराया दरें लागू होंगी।

-ट्रेन सं. 04702 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर विशेष ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से रविवार, 5 जनवरी को 15.25 बजे रवाना होगी और अगले दिन 16.50 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

ट्रेन सं. 04701 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन शनिवार 4 जनवरी को बीकानेर से 11.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 11.45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, शयनयान और द्वितीय श्रेणी के सामान्‍य डिब्बे होंगे। यह ट्रेन यात्रा के दौरान दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, उधना जं., भरूच, वडोदरा, अहमदाबाद, महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, फालना, रानी, मारवाड़ जं., पाली मारवाड़, लूनी, जोधपुर, गोटन, मेड़ता रोड जं., नागौर और नोखा स्टेशनों पर ठहरेगी।

Source – Nav Bharat

This entry was posted in 2 Railway Employee

General - Public

रैपिड रेल क्या है? कैसे बदलेगा शहरों का भविष्य | Delhi-Meerut RRTS पूरी जानकारी

view all>>