Latest News

New Railway Services (Pension) Rules, 2026

1 Rail News

New Railway Services (Pension) Rules, 2026

view all>>

रेल कर्मियों की हवाई जहाज यात्रा शुरू

February 28, 2020, 8:36 AM
Share

दक्षिण-पूर्व जोन के सौ रेलकर्मियों को पहली बार हवाई जहाज यात्रा का अवसर केंद्रीय स्टाफ बेनिफिट से मिला है। रेलकर्मी अंडमान निकोबार व अन्य पर्यटन स्थल का भ्रमण कर तीन मार्च को टाटानगर लौटेंगे। चक्रधरपुर मंडल मेंस कांग्रेस संयोजक शशि मिश्रा के नेतृत्व में रेल कर्मचारियों का समूह यात्रा पर निकला है। जोन के रांची, आद्रा व खड़गपुर मंडल के रेलकर्मी हवाई यात्रा में शामिल हैं। ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री केएम प्रसाद, एसटी-एससी के अध्यक्ष बीएन मंडल समेत जोन की मुख्य कार्मिक अधिकारी जरीना फिरदौसी, चक्रधरपुर के कार्मिक अधिकारी एके महापात्रो व अन्य यात्रा में रेलकर्मियों के साथ रहेंगे। रेलवे के अनुसार, कर्मचारी कल्याण निधि से कर्मचारियों के मनोरंजन व स्वास्थ्य संवर्धन योजना से पहली बार हवाई जहाज में यात्रा कार्यक्रम का आयोजन 2020 में चक्रधरपुर मंडल जोन के आदेश पर किया जा रहा है।

Source – Hindustan

Share

This entry was posted in 1 Rail News, Public Facilities, Railway Videos

General - Public

रेलवे ने बदली कई ट्रेनों की टाइमिंग, यात्रा से पहले नोट कर लें डिटेल

view all>>