टीटीई को नहीं मिलेगी पसंदीदा ट्रेन, हर रूट की ट्रेन में करना होगी ड्यूटी

November 25, 2020, 11:02 AM
Share

ट्रेन में यात्रियों की टिकट जांच करने वाले टीटीई को अब पसंदीदा ट्रेन में ड्यूटी करने नहीं मिलेगी। उन्हें अब हर रूट की ट्रेन में ड्यूटी देना होगी। इतना ही नहीं टीटीई का ड्यूटी चार्ट बनेगा, जिस पर सीधे वाणिज्यिक विभाग के अधिकारियों की नजर होगी। दरअसल जबलपुर रेल मंडल से शुरू होने वाली ट्रेनों के साथ जबलपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में टिकट चेकिंग स्टॉफ (टीटीई) को तैनात किया जाता है, लेकिन कई ऐसे टीटीई हैं, जो अपनी पसंदीदा ट्रेन में ही ड्यूटी करते हैं। न तो उनकी ट्रेन बदलती है और न ही ड्यूटी लगाने वाले उन्हें दूसरी ट्रेन देते हैं। इस खामी को दूर करने के लिए अब ड्यूटी प्रक्रिया को पूरी तरह से बदल दिया गया है।

हर टीटीई को सभी ट्रेनों में बारी-बारी से ड्यूटी करनी होगी: जबलपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम विश्वरंजन ने आदेश जारी किया है कि जबलपुर मंडल से गुजरने वाली हर ट्रेन में टीटीई की ड्यूटी लगाई जाएगी। हर टीटीई को सभी ट्रेनों में बारी-बारी से ड्यूटी करनी होगी। मतलब है कि जबलपुर से इटारसी जाने वाली ट्रेनों में ड्यूटी करने वाली टीटीई को अब इलाहाबाद और सागर की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी ड्यूटी करनी होगी।

अवकाश की एमएसएम पर दें जानकारी: दशहरा और फिर दीपावली से लेकर छठ के दौरान अधिकांश टीटीई अवकाश पर रहे। एक साथ अधिक संख्या में अवकाश दे देने की वजह से टिकट चेकिंग का कार्य अवरूध हो रहा है। इसे देखते हुए वाणिज्यिक विभाग के अधिकारियों ने टीटीई की ड्यूटी लाने वाले जिम्मेदारों को निर्देश दिया है कि वे हर दिन अवकाश पर रहने वाले टीटीई की जानकारी एमएसएस के माध्यम से सीधे अधिकारी के मोबाइल पर दें।

Source – Nai Duniya

   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in 1 Rail News, 2 Railway Employee, Employee Facilities, General