ट्रेनों में लगेंगी स्मार्ट खिड़कियां, प्राइवेसी के साथ ही सेहत का भी रखेंगी ख्याल

January 28, 2021, 1:16 PM
Share

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों के सफर को बेहतर करने के लिए आए दिन ट्रेनों में कई तरह की सुविधाएं देता रहा है. एक नए प्रयोग के चलते रेलवे ने ट्रेन की खिड़कियों को लेकर बड़ा बदलाव किया है. दरअसल रेलवे ने रेल में सफर के दौरान यात्रियों की प्राइवेसी ( privacy) को अधिक सुनिश्चित करने के मक़सद से भारतीय रेलवे का नया प्रयोग. रेलवे ने नई दिल्ली हावड़ा राजधानी ट्रेन में स्मार्ट विंडो (smart window ) लगाया है. प्रयोग के तौर पर स्मार्ट विंडो को एसी 1 कोच (AC1 coach) में लगाया गया है.

यात्रियों को मिलेगा ज्यादा प्राइवेसी Passengers will get more privacy

रेलवे की ओर से प्रयोग के तौर पर लगाए गए स्मार्ट विंडो की कई खूबियां (features) हैं. रेल मुसाफिर अगर लाइट ऑन करेंगे तो स्मार्ट विंडो ‘opaque’कलर की हो जाएगी . यानी कोच के बाहर से विंडो के जरिये भीतर देखना नामुमकिन होगा. इससे रेल मुसाफ़िर की यात्रा के दौरान प्राइवेसी और अधिक सुनिश्चित हो सकेगी.

अल्ट्रावॉयलेट रेज को भी रोकेगी (Will cut the UV radiations)

ट्रेन में लगाई जा रही ये स्मार्ट विंडो अल्ट्रावायलेट किरणों के प्रभाव को भी कम करेगी. इसमें लगाया गया खास तरह का शीशा अल्ट्रावायलेट रेज को अंदर आने नहीं देता है. इससे यात्रियों को काफी कंफर्ट महसूस होगा.रेलवे की योजना है कि प्रयोग की सफलता के आधार पर इस तरह के विशेष ‘ग्लास switchable विंडो’ अन्य ट्रेन और क्लास में भी लगाए जाएंगे.

फरवरी से मिलने लगेगी कैटरिंग सुविधा Catering facility will be available

Indian railways ने Covid Lockdown के बाद एक और सर्विस शुरू करने का ऐलान किया है. रेलवे Train में यात्रियों के लिए ई-कैटरिंग (E Catering) की सुविधा फरवरी से फिर से शुरू करने जा रहा है. रेलवे मिनिस्‍ट्री ने इसके लिए IRCTC को परमिशन दे दी है. यानि अब फिर से ट्रेनों में सफर के दौरान यात्रियों को ऑर्डर बुक करने पर खाना मिलेगा. इसकी शुरुआत देश के कुछ चुनिंदा रेलवे स्टेशनों से हो रही है. बता दें कि Corona mahamari के कारण रेलवे को ट्रेन के साथ-साथ सभी सर्विस बंद करनी पड़ी थी. IRCTC की इस सुविधा से यात्री ऑनलाइन ही पसंदीदा रेस्टोरेंट से अपना खाना ऑर्डर कर सकते है. ऑर्डर करने के समय यात्रियों को यह बता दिया जाएगा कि उनका Meal किस स्टेशन पर और कितनी देर में पहुंचेगा. यात्री को कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी. खाने को उनकी सीट पर डिलीवर किया जाएगा.

Source  – Zee News

   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in Rail Development, General Tags: , ,