ट्रेन में रात को सोते समय नहीं करनी होगी स्टेशन छूटने की चिंता, रेलवे लेकर आया यह नई सुविधा

June 12, 2021, 12:04 PM
Share

अगर आप अक्सर ट्रेन में सफर करते हैं तो फिर यह खबर आपके ही लिए हैं. रेलवे ने अपनी सेवाओं में बड़ा बदलाव किया है. भारतीय रेलवे ट्रेन में रात के समय सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर लेकर आया है. दरअसल, रेलवे ने वेकअप कॉल डेस्टिनेशन अलर्ट सुविधा की शुरू की है. इस सर्विस को सक्रिय करने के बाद आप स्टेशन आते ही एक अलार्म बज उठेगा और आप आराप के साथ अपने गंतव्य पर उतर सकेंगे. इस सुविधा का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि अब आप रात में सफर करते समय ट्रेन में बेफिक्र होकर सो सकेंगे, क्योंकि अब आपको समय पर जगाने की जिम्मेदारी भारतीय रेलवे ने ले ली है.

वेकअप कॉल-डेस्टिनेशन अलर्ट सुविधा

इसके लिए यात्रियों को 139 पर कॉल कर पीएनआर पर वेकअप कॉल-डेस्टिनेशन अलर्ट सुविधा एक्टिवेट करानी होगी. यात्रा के समय इस सर्विस को एक्टिवेट करने के लिए अलर्ट टाइप करने के बाद अपना पीएनआर नंबर टाइप करना होगा, जिसको बाद इसको 139 नंबर पर भेज देना होगा.

जानिए कैसे उठाए इस सेवा का लाभ

यात्रीगण कृपया ध्यान दें…आईवीआर पर भी इस सेवा का लाभ उठाया जा सकता है। इसके लिए आपको अपने मोबाइल से 139 पर फोन करना होगा। जिसके बाद अपने लैंग्वेज चुनें और 7 डायल करें। फिर 2 डायल करें और डेस्टिनेशन अलर्ट सुविधा का लाभ उठाएं. इसके बाद आपको एक प्रैस कर इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाना होगा और जैसे ही आप ऐसा करते तो वैसे ही यह सर्विस आपके पीएनआर पर एक्टिवेट हो जाएगी.

सर्विस कैसे करेगी काम

वेक-अप कॉल सुविधा के नाम से शुरू होने वाली रेलवे की इस सेवा के अंतर्गत आपका फोन तब तक बजता रहेगा, जब तक कि आप फोन रिसीव नहीं कर लेते. इस सेवा को सक्रिय करने पर आपका अपना स्टेशन आने से पहले आपके मोबाइल की घंटी बजेगी. कॉल रिसीव होने पर यात्री को उनका स्टेशन आने की सूचना दे दी जाएगी. गौरतलब है कि भारतीय रेवले की इस सेवा का इस्तेमाल करने का शुल्क लगता है. अगर आप एसएमएस करते हैं तो तीन रूपये और कॉल करने पर मेट्रो सिटी में 1.20 रूपए प्रति मिनट और अन्य शहरों में दो रूपए प्रति मिनट का चार्ज लगेगा.

Source – News India

   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in 1 Rail News, Public Facilities, General Tags: , ,