रेल बजट में कटनी को मिले1265 करोड़ रुपए, होंगे ये बड़े काम

February 5, 2023, 11:56 AM
Share

रेलवे को 13 हजार 607 करोड़ का आवंटन, कटनी को मिले 1265 करोड़
ग्रेड सेपरेटर, कटनी-बीना, कटनी-बिलासपुर थर्ड लाइन, कटनी-सिंगरौली डबल लाइन को मिलेगी गति, यात्री सुविधाओं में होगा इजाफा

रेल बजट में इस बार कटनी को फिर से बड़ी राशि मिली है। यहां से पांचों दिशाओं को जाने वाली रेलवे लाइन में आधारभूत ढांचे के साथ ही रेल सुविधाओं में विकास के लिए बड़ी राशि का प्रावधान किया गया है। इससे रेल अधोसंरचना के साथ यात्रियों की सुविधाओं में बड़ा इजाफा होगा। शहर के तीनों स्टेशन विकसित हो सकेंगे। पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) जोन जबलपुर के कटनी से गुरजने वाली कटनी-बिलासपुर लाइन पर कटनी ग्रेड सेपरेटर के साथ, कटनी-बीना लाइन, कटनी-बिलासपुर थर्ड लाइन, कटनी-सिंगरौली लाइन में लाइन दोहरीकरण के साथ ही दूसरे निर्माण कार्य के लिए राशि का प्रावधान किया गया है। पश्चिम मध्य रेल को बजट 2023-24 में मिला रिकार्ड 8874.70 करोड़ का आवंटन मिला है।
जानकारी के अनुसार केन्द्रीय रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को रेल मंत्रालय से रेल बजट 2023-24 को लेकर वर्चुअल प्रेस कान्फ्रेंस के माध्यम से सभी जोनल रेलवे को स्टेट वाइज आवंटन खर्च एवं प्राप्तियों का विवरण दिया है। रेलमंत्री ने मध्य प्रदेश राज्य को बजट में 13607 करोड़ आवंटन किया है। इसमें कटनी को 1265 करोड़ रुपए मिले हैं। इस बजट आवंटन से रेल की विभिन्न परियोजनाओं एवं अधोसंरचनात्मक कार्यों के साथ-साथ रेलवे के आधुनिकीकरण को गति मिलेगी।

कटनी के लिए यह है खास
रेल बजट में इसबार फिर पहले से चल रही कार्ययोजनाओं के लिए बजट जारी हुआ है। इसमें कटनी-सिंगरौली रेलखंड पर 261 किलोमीटर दोहरीकरण के लिए 400 करोड़ रुपए का प्रावधान तय किया गया है। इसी प्रकार बीना-कटनी लाइन में 279 किलोमीटर की तीसरी रेल लाइन के लिए 565 करोड़ रुपए आवंटित हुए हैं। साथ ही कटनी ग्रेड सेपरेटर वायडक्ट 21.5 किलोमीटर का काम चल रहा है। इसके लिए 300 करोड़ रुपए का बजट मिला है। इसके अलावा अन्य परियोजनाओं के लिए 101.30 करोड़ रुपए तय हुआ है, जिससे विकास को नए आयाम मिलेंगे। बजट में ट्रैफिक सुविधाओं के लिए भी राशि तय की गई है। इसके लिए 84.71 करोड़ रुपए तय हुए हैं, इसमें कटनी को भी लाभ होगा।

यह मिली है राशि
– 2014 करोड़ नई लाइनों का निर्माण
– 1521.30 कराड़ दोहरीकरण/तिहरीकरण
– 114.71 करोड़ ट्रैफिक फेसीलिटिस
– 18.74 करोड़ रोड सेफ्टी वर्क
574.03 करोड़ रोड सेफ्टी वर्क (आरयूबी/आरओबी)
– 1090 ट्रैक रिन्यूवल
– 100 करोड़ रुपए ब्रिज वर्क, टनल वर्क
– 207.10 करोड़ सिगनल एंड टेलीकम्युनिकेशन
– 106.07 करोड़ इलेक्ट्रिकल वर्क
– 250.10 करोड़ कस्टमर एमेनिटीस
– 2878.25 करोड़ अन्य योजनाओं के लिए

वर्जन
अभी जोन के लिए बजट जारी हुआ है। इसके बाद यह डिपार्टमेंट राशि का आवंटन होगा। इसके बाद विभागीय कार्ययोजना बनेगी, जिससे निर्माण कार्य व यात्री सुविधाओं के विस्तार पर काम होगा। कटनी के तीनों स्टेशनों में विकास को नए आयाम मिलेंगे। बड़े प्रोजेक्टों को भी और गति मिलेगी।
राहुल श्रीवास्तव, सीपीआरओ।

For More Information Visit – www.informationcenter.co.in

   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in 1 Rail News, Rail Development, General