Cancelled Train List: बारिश से ट्रैक पर भरा पानी, कई ट्रेन रद्द तो कई चल रहीं घंटों लेट; यहां देखें लिस्ट

July 15, 2023, 9:35 PM
Share

एनसीआर में हो रही बारिश से ट्रैक पर पानी भर गया है। इससे कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ गया है। वहीं कई घंटों लेट चल रहीं हैं।

फिरोजाबाद के टूंडला जंक्शन क्षेत्र सहित एनसीआर में हो रही भारी बरसात व जलभराव का असर रेल संचालन पर भी पड़ रहा है। ट्रेन व यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने कई अहम निर्णय लिए हैं। रेलवे की तरफ से कई ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाना पड़ रहा है। कई ट्रेन को रद्द करना पड़ा है।

शनिवार को रेल प्रशासन ने लक्सर स्टेशन के यार्ड में पानी भरने पर कालिंदी एक्सप्रेस को रविवार तक के लिए रद्द कर दिया है। वहीं नार्थईस्ट, महानंदा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें देरी से टूंडला स्टेशन पर पहुंचीं। बरसात का सबसे अधिक असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व उत्तराखंड में देखने को मिल रहा है। रेलट्रैक पर जलभराव के चलते रेल प्रशासन को ट्रेन संचालन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शुक्रवार को रेल प्रशासन ने सूबेदारगंज से देहरादून के मध्य चलने वाली लिंक एक्सप्रेस को चार दिनों के लिए रद्द किया हुआ है। वहीं लक्सर स्टेशन यार्ड में जलभराव होने से शनिवार को कानपुर सेंट्रल से मैनपुरी, शिकोहाबाद, टूंडला जंक्शन होकर भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस को दो दिन के लिए और रद्द कर दिया।

जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि कालिंदी एक्सप्रेस शनिवार व रविवार को रद्द रहेगी। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण जलभराव के चलते यह निर्णय लेना पड़ा है। इसके साथ ही बारिश के चलते ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित कर चलाने से ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है।

शनिवार को नार्थईस्ट एक्सप्रेस तीन घंटे, मूरी एक्सप्रेस ढाई घंटे, महानंदा एक्सप्रेस तीन घंट, डाउन सीमांचल एक्सप्रेस साढे़ तीन घंटे आदि देरी से चल रहीं हैं। ट्रेनों के देरी से चलने पर रेलयात्री स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में परेशान रहे।

   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in 1 Rail News, General - Public, General, Public Facilities Tags: ,