8 साल की उम्र में एक्टिंग, रेलवे में पिता

August 10, 2023, 1:17 PM
Share

70 के दशक में बॉलीवुड में इस बाल कलाकार का ऐसा जलवा था कि ये इंपाला में सवारी करता था. तब पूरी मुंबई में केवल 12 लोगों के पास ये महंगी कार हुआ करती थी.

बॉलीवुड ऐसी सुनहरी दुनिया है जो लाखों लोगों को सपने दिखाती तो है लेकिन सभी के सपने पूरे नहीं हो पाते.  कुछ लोग जिंदगी भर में भी वो पहचान नहीं बना पाते जो कुछ कलाकारों को बचपन से ही मिल जाती है. सत्तर के दशक में ऐसा ही एक चाइल्ड एक्टर था जो अपने मसखरेपन से लोगों का दिल जीत लिया करता था. इस चाइल्ड एक्टर ने एक दौर में अपनी एक्टिंग से ऐसी धूम मचाई कि उसका नाम मशहूर कॉमेडियन महमूद साहब के नाम पर रख दिया गया. जी हां बात हो रही है सदाबहार कॉमेडियन जूनियर महमूद की.

8 साल में डायलॉग बोलने के लिए मिले थे 5 रुपए

एक बार वो अपने भाई के साथ एक फिल्म की शूटिंग देखने गए. वहां मशहूर कॉमेडियन जॉनी वॉकर एक्टिंग कर रहे थे और उनके साथ का बाल कलाकार बार बार लाइन भूल रहा था. तब एकाएक जूनियर महमूद के मुंह से निकला – अमा यार इतनी सी लाइन तो बोल नहीं पा रहा और आ गया एक्टिंग करने. डायरेक्टर ने ये बात सुनी तो जूनियर महमूद से कहा कि तुम करके दिखाओ. इन्होंने एक ही शॉट में वो सीन ओके किया और उनको पहली कमाई के रूप में मिले पांच रुपए. उस वक्त महमूद आठ साल के थे और पांच रुपए उस दौर में बड़ी रकम थी.

महमूद ने रखा नाम जूनियर महमूद

इसके बाद तो महमूद को काफी काम मिलने लगा. उनके ऊपर महमूद साहब की भी कृपा बरसी और खुद महमूद साहब ने इनको जूनियर महमूद का नाम दिया. काफी साल तक जूनियर महमूद जूनियर आर्टिस्ट बनकर काम करते रहे और काफी अच्छी कमाई करते रहे. 1968 में आई शम्मी कपूर की फिल्म ब्रह्मचारी में जूनियर महमूद का काम काफी सराहा गया और उनकी गाड़ी चल निकली. इसके बाद उनकी काफी फिल्में हिट हुईं. ये वो दौर था जब उनके  पिता को रेलवे से महीने के 300 रुपए की सैलरी मिलती थी और जूनियर महमूद एक दिन की शूटिंग के 3000 रुपए लेते थे. उस दौर में जूनियर महमूद ने अपने लिए इंपाला गाड़ी खरीदी जो मुंबई में कुछ ही लोगों के पास थी. बॉलीवुड में काफी सफलता हासिल करने के बाद जूनियर महमूद ने मराठी फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी काम किया. इसके बाद वो टीवी की दुनिया में आए और वहां भी काफी सफल रहे. टीवी पर तेनाली रामा और प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा में वो दिखाई दिए.

   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in 1 Rail News, 3 Always Important, General

General - Public

Raipid Rail क्या है? कैसे बदलेगा शहरों का भविष्य | Delhi-Meerut RRTS पूरी जानकारी

view all>>