इन ट्रेनों में रिजर्वेशन करने से पहले पढ़े

October 28, 2023, 12:05 PM
Share

वाराणसी मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सहरसा से 29 अक्टूबर एवं पांच नवंबर को चलने वाली 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस गोरखपुर से 30 अक्टूबर तथा 5 6 एवं 7 नवंबर को चलने वाली 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस गुवाहाटी से 30 अक्टूबर एवं 6 नवंबर तक चलने वाली 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सिवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलेगी।

औड़िहार-भटनी रेलखंड पर कार्य को लेकर कई ट्रेनों के बदले गए हैं रूट

जागरण संवाददाता, सिवान। औड़िहार-भटनी रेल खंड के दोहरीकरण, न्यू पिवकोल स्टेशन की कमीशनिंग एवं भटनी-पिवकोल के मध्य बाईपास लाइन निर्माण को लेकर पांच नवंबर तक प्री-नान इंटरलाक एवं चार से आठ नवंबर तक नान इंटरलाक कार्य तथा आठ नवंबर तक गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन एवं पुनर्निधारण किया गया है।

इसके अलावा, नई दिल्ली से तीन से 5 नवंबर तक चलने वाली 12554 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस, आनंद बिहार टर्मिनस से 3 नवंबर को चलने वाली 15622 आनंद बिहार टर्मिनस-कामाख्या एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन से पांच एवं छह नवंबर को चलने वाली 12530 लखनऊ जंक्शन-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र से पांच एवं छह नवंबर को चलने वाली 12529 पाटलिपुत्र-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सिवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलेगी।

वहीं, मथुरा जंक्शन से छह नवंबर को चलने वाली 22532 मथुरा जंक्शन-छपरा एक्सप्रेस, दरभंगा से सात नवंबर को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, सहरसा से सात नवंबर को चलने वाली 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, हावड़ा से छह नवंबर को चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस, अमृतसर से छह नवंबर को चलने वाली 15232 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, बरौनी से 29 अक्टूबर एवं पांच नवंबर को चलने वाली 12491 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, अमृतसर से चार एवं पांच नवंबर को चलने वाली 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस तथा डिब्रूगढ़ से छह नवंबर को चलने वाली 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सिवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलेगी।

गोरखपुर से 1, 4 एवं 8 नवंबर को चलने वाली 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस, नई दिल्ली से 3 से 5 नवंबर तक चलने वाली 12554 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-भटनी-मऊ-इन्दारा-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-कप्तानगंज- सिवान-छपरा के रास्ते चलेगी।

   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in 1 Rail News, General - Public, General, Public Facilities

General - Public

Raipid Rail क्या है? कैसे बदलेगा शहरों का भविष्य | Delhi-Meerut RRTS पूरी जानकारी

view all>>