HOER के उल्लंघन रोकने के हर संभव हो रहे प्रयास : PCSTE/SR

January 9, 2024, 1:11 PM
Share

  • IRSTMU अध्यक्ष ने PCSTE  श्री शांतिराम को दी जन्मदिन बधाई व नव वर्ष की शुभकामनाएं

IRSTMU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार की अगुवाई में 02 जनवरी, 2024 को यूनियन की टीम ने PCSTE/SE जी. शांति राम से मिलकर सिगनल और टेलीकाम विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया. PCSTE ने कहा कि HOER, 2005 के उल्लंघन को रोकने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रमोशन किया जा रहा है. आने वाले कुछ समय में कर्मचारियों को प्रमोशन के और बेहतर अवसर प्राप्त होंगे और जो भी काबिल कर्मचारी है उसे पदोन्नत किया जाएगा. आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि रिस्क एवं हार्डशिप अलाउंस सिगनल एवं टेलीकाम विभाग के कर्मचारियों का हक है और उन्हें संभावना जताई कि यह जल्द मिल जाना चाहिए.

सेफ्टी आइटम्स समय पर नहीं है उपलब्ध, पैसों का कर्मचारियों को हो भुगतान : नवीन कुमार

IRSTMU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार ने आग्रह किया की सेफ्टी आइटम्स जैसे जूते, रेनकोट, सेफ्टी जैकेट, टार्च आदि समय पर नहीं मिल पाते इसलिए इसका वार्षिक खर्च कर्मचारियों को सेफ्टी आलाउंस के तौर पर दे दिया जाए ताकि कर्मचारियों को समय पर सही आइटम्स मिल जाए. रेलवे की जटिल प्रक्रिया और गुणवत्ता में कमी के कारण कर्मचारियों को कई तरह की समस्याओं से जूझना पर रहा है.

HOER के उल्लंघन रोकने के हर संभव हो रहे प्रयास : PCSTE/SR

अधिकारी से मिलती यूनियन की टीम

IRSTMU के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम. गणेश जी ने टेलीकाम विभाग के लिए ड्युटी रूम की समस्या के समाधान के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने की मांग की. इसके साथ ही सहायकों को LDCE के माध्यम से तकनीशियन बनाए जाने की मांग रखी. उन्होंने बताया कि दक्षिण रेलवे के सिगनल और टेलीकाम विभाग के कर्मचारियों को कंविनियंस अलाउंस से वंचित रखा गया है जबकि हम अपने खर्च पर कई रेलवे के कार्य कर रहे हैं और जबकि यह दूसरे विभाग और जोन के कर्मचारियों को मिल रहा है फिर हमें क्यों नहीं मिल रहा है?

इस अवसर पर टीम IRSTMU के साथ रोहित कुमार, कामेश्वर राव, गोपीनाथ के., विक्रम कुमार उपस्थित रहे. टीम IRSTMU ने CSE,SR मुरली कृष्णा, CCE, SR जी. नागेन्द्र प्रसाद, CSTE PLANING संदीप कुमार,  DSTE, Chennai ठाकुर से मिलकर कई महत्वपूर्ण समस्याओं पर खुलकर चर्चा की. यूनियन नेताओं ने CSE तथा CCE को नव वर्ष पर साल पहनाकर आदर भाव प्रकट किया तथा सभी अधिकारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएँ दी.

   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in 1 Rail News, General - Public, General Tags: ,