झारखंड के रेल यात्रियों को रेलवे ने दी स्पेशल ट्रेनों की सौगात, चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

March 19, 2024, 4:57 PM
Share

बोकारो रेलवे से होकर अपनी मंजिल तक यात्रा करने वाली यात्रियों के लिए मार्च का महीना खुशखबरियों से भरी खबरें लाया है.यह  ट्रेन (संख्या 08855/08856) 22 कोच के साथ 19 मार्च यानि आज से 2 अप्रैल तक हर मंगलवार को टाटा से बरौनी के लिए वीकली स्पेशल ट्रेन परिचालित होगी. यह ट्रेन टाटा से देर रात 23:55 बजे बरौनी के लिए खुलेगी. जो रात 1: 18 बजे चांडिल, 2:20 बजे मुरी, 3:30 बजे बोकारो, 5:35 बजे धनबाद, 7 बजे मधुपुर, 8:28 बजे जसीडीह, 9:30 बजे झाझा, 10:18 बजे कियूल होकर 11:30 बजे दिन में बरौनी पहुंचेगी. वही बरौनी से 20 मार्च से 3 अप्रैल तक हर बुधवार शाम 16:15 बजे बरौनी से टाटा के लिए रवाना होगी. जो 17:15 बजे कियूल, 18:05 बजे झाझा, 1855 बजे जसीडीह, 19:23 बजे मधुपुर, 22:10 बजे धनबाद, देर रात 12:25 बजे बोकारो, 1:35 बजे मुरी, 3:08 बजे चांडिल होकर पहले सुबह 4:20 बजे टाटा पहुंचेगी.
29 मार्च से 14 अप्रैल तक हर शुक्रवार टाटा से बरौनी चलेगी वीकली स्पेशल
वहीं आपको बता दें कि 29 मार्च से 14 अप्रैल के बीच टाटा से बरौनी के लिए हर शुक्रवार 22 कोको के साथ वीकली स्पेशल ट्रेन रवाना होगी. ट्रेन संख्या 08857/08858 टाटा से शाम 6:40 बजे बरौनी के लिए यह स्पेशल ट्रेन खुलेगी. यह ट्रेन 19:30 बजे चांडिल, 21:18 बजे मुरी, 22:30 बजे बोकारो, 3: 09 बजे जसीडीह, अगले दिन सुबह 4:40 बजे झाझा, 5:27 बजे कियूल होकर सुबह 7 बजे बरौनी पहुंचेगी. वहीं, शनिवार देर रात 11:50 बजे बरौनी से खुलकर टाटा के लिए रवाना होगी. जो सुबह 1:03 बजे कियूल, 2:25 बजे झाझा, 3: 09 बजे जसीडीह, रविवार सुबह 7:35 बजे बोकारो, 8:25 बजे मुरी, 10:58 बजे चांडिल होकर 12 बजे टाटा पहुंचेगी
टाटा से सप्ताह में तीन दिन सहरसा के लिए चलेगी वीकली स्पेशल
वहीं टाटा से 18 मार्च से 5 अप्रैल तक सप्ताह में 3 दिन वीकली स्पेशल 20 कोच के साथ सहरसा जंक्शन के लिए रवाना होगी. यह ट्रेन टाटा से शाम को 19:20 बजे खुलेगी. जो 2038 बजे चांडिल 2158 बजे मुरी 23 बजे बोकारो, 1:45 बजे धनबाद, 3:10 बजे मधुपुर, 438 बजे जसीडीह, 5:40 बजे झाझा, 6:28 बजे कियूल, 718 बजे बरौनी, 7:45 बजे बेगूसराय, 9 बजे खगड़िया जंक्शन तथा 11:20 बजे सहरसा जंक्शन पहुंचेगी. यह ट्रेन सहरसा से हर मंगल गुरु तथा शनिवार को टाटा के लिए 13:10 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन खगड़िया जंक्शन पर 14:10 बजे, बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर 14:45 बजे, बरौनी रेलवे स्टेशन पर 16:25 बजे, कियूल रेलवे स्टेशन पर 17:35 बजे, झाझा रेलवे स्टेशन पर 18:25 बजे, जसीडीह रेलवे स्टेशन पर 19:15 बजे, मधुपुर रेलवे स्टेशन पर 19:43 बजे, धनबाद रेलवे स्टेशन पर रात 10:30 बजे, बोकारो रेलवे स्टेशन पर देर रात करीब 12:30 बजे, मुरी रेलवे स्टेशन पर रात 1:40 बजे, चांडिल रेलवे स्टेशन पर 3:38 बजे तथा टाटा रेलवे स्टेशन पर पहले सुबह 5 बजे पहुंचेगी.
   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in 1 Rail News, General - Public, General, Public Facilities