भारत के 9 सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन कौन से हैं?

December 30, 2018, 12:11 PM
Share

भारतीय रेल की स्थापना 16 अप्रैल 1853 (164 साल पहले) को हुई थी. वर्ष 2015-16 में भारतीय रेल की शुद्ध आय 1.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर थी. इसमें काम करने वाले कुल कर्मचारियों की संख्या 13.31 लाख है. भारतीय रेल के पास 66,687 किमी का रनिंग ट्रैक है जिसमे कारण यह विश्व की चौथी सबसे बड़ी रेलवे कहलाती है. वर्ष 2015-16 में, भारतीय रेल ने 8.10 अरब यात्रियों या प्रतिदिन 220 लाख से अधिक यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुँचाया है. इस लेख में हम भारत के सबसे व्यस्ततम 9 रेलवे स्टेशनों के बारे में जानेंगे.

1. हावड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन
हावड़ा रेलवे स्टेशन प्रतिदिन आने वाले यात्रियों की संख्या के हिसाब से देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है. इसके 23 प्लेटफॉर्म कुल मिलाकर प्रतिदिन 10 लाख से ज्यादा लोगों की सेवा कर रहे हैं. इस रेलवे स्टेशन के पास सबसे ज्यादा संख्या में प्लेटफॉर्म होने के रिकॉर्ड के साथ-साथ सबसे व्यस्त प्लेटफॉर्म होने का रिकॉर्ड भी है.

2. विजयवाड़ा रेलवे-स्टेशन
विजयवाड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन भारतीय रेलवे के शीर्ष 5 सबसे व्यस्त रेलवे जंक्शन से एक है, जिसमें 400 से अधिक माल और यात्री गाड़ियाँ निकलतीं हैं. विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन को भारत में A-1 स्टेशन और विजयवाड़ा डिवीजन के दस मॉडल स्टेशनों में से एक के रूप में वर्गीकृत किया गया है. इस स्टेशन पर 10 प्लेटफॉर्म हैं और यहाँ से रोज लगभग 5.10 लाख लोग आते जाते है. इसे लोगों के लिए 1888 में खोला गया था.

3. कल्याण जंक्शन रेलवे स्टेशन मुंबई
कल्याण जंक्शन रेलवे स्टेशन मुंबई रेल नेटवर्क का प्रमुख रेलवे स्टेशन होने के साथ-साथ मुंबई उपनगरीय रेलवे का तीसरा सबसे व्यस्त स्टेशन है. उपनगरीय और लंबी दूरी की गाड़ियों की सेवा में तत्पर कल्याण स्टेशन में 8 प्लेटफार्म हैं. इस स्टेशन से प्रतिदिन 3.5 लाख यात्री आते-जाते हैं.

4. लखनऊ का चारबाग रेलवे स्टेशन
सन 1914 में बना लखनऊ का चारबाग रेलवे स्टेशन भारत के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है, इस स्टेशन से 300 से अधिक ट्रेनें रोज गुजरती हैं. लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन अपनी वास्तुशिल्प कला के लिए भी जाना जाता है और भारत के सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन में से एक के रूप में प्रसिद्द है. इस स्टेशन पर 15 प्लेटफॉर्म हैं जिनसे रोजाना 3.50 लाख से अधिक व्यक्ति सफ़र करते हैं.

5. कानपुर सेंट्रल
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन उत्तर मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक है. यहाँ से प्रतिदिन 280 से अधिक ट्रेनें गुजरतीं हैं. यह दिल्ली स्टेशन के साथ दुनिया में सबसे बड़ा इंटरलॉकिंग मार्ग सिस्टम का रिकॉर्ड भी रखता है. इस स्टेशन से प्रतिदिन 3 लाख यात्री आते जाते हैं. कानपुर सेंट्रल के 10 प्लेटफोर्म हैं. लोगों के लिए इसे 1930 में खोला गया था.

6. पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन
यह भारत के सबसे पुराने स्टेशनों में से एक है. इस लोगों के लिए 1862 में खोला गया था. पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन भारत में सबसे व्यस्त रेल मार्गों में से एक है तथा नई दिल्ली और कोलकाता के बीच स्थित है. पटना जंक्शन, रेलवे नेटवर्क द्वारा प्रमुख भारतीय शहरों के साथ अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है और पूर्वी मध्य रेलवे का एक प्रमुख स्टेशन है. इस स्टेशन पर 10 प्लेट फॉर्म हैं और यहाँ से रोजाना लगभग 3 लाख लोग आते जाते है.

7. मुगलसराय भारतीय रेलवे स्टेशन
इस स्टेशन एशिया में सबसे बड़ा रेलवे मार्शलिंग यार्ड है. सन 1862 में बनकर तैयार हुए इस स्टेशन पर 8 प्लेट फॉर्म हैं. भारतीय रेलवे की सबसे बड़ी वैगन मरम्मत कार्यशाला मुगलसराय में स्थित है. मुगलसराय भारतीय रेलवे के शीर्ष सौ बुकिंग स्टेशनों में से एक है. इस स्टेशन से करीब 325 ट्रेनें गुजरतीं हैं और कुल मिलाकर लगभग 3 लाख यात्री इससे गुजरते हैं.

8. इलाहाबाद-जंक्शन
इलाहाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश में दूसरा सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशन है और भारतीय रेलवे के शीर्ष सौ बुकिंग स्टेशनों में से है. यहाँ पर उत्तर मध्य रेलवे क्षेत्र का मुख्यालय है. इस स्टेशन पर 11 प्लेटफॉर्म हैं. इसे लोगों के लिए 1859 में खोला गया था. इस स्टेशन पर लगभग 2.5 लाख यात्रियों का आना जाना होता है.

9. इटारसी जंक्शन रेलवे स्टेशन
इटारसी जंक्शन रेलवे स्टेशन मध्यप्रदेश राज्य में सबसे व्यस्ततम रेलवे जंक्शन है, यहाँ पर प्रतिदिन 330 ट्रेनें रूकती हैं. इटारसी जंक्शन के रेलवे स्टेशन में 7 प्लेटफार्म हैं और यह भारत से अन्य स्टेशनों को बहुत अच्छी तरह से जोड़ता है.

तो इस प्रकार आपने पढ़ा कि भारत में कौन कौन से सबसे बड़े रेलवे स्टेशन हैं और यहाँ से प्रतिदिन कितने व्यक्ति सफ़र करते हैं.उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा.

   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in Interesting Facts, General, Public Facilities, Railway Employee