Latest News

New Railway Services (Pension) Rules, 2026

1 Rail News

New Railway Services (Pension) Rules, 2026

view all>>

अजमेर रेलवे स्टेशन पर फहराया

January 10, 2019, 4:23 PM
Share

रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार को 102 फीट ऊंचा देश के गौरव का प्रतीक तिरंगा लहराया गया। केंद्र सरकार व रेल मंत्रालय के निर्देशों के बाद पिछले कुछ दिनों से तिरंगे को लगाए जाने की कवायद शुरू हो गई थी। देश के 75 रेलवे स्टेशनों का चयन इस योजना के तहत किया गया है, जहां पर सौ फीट ऊंचा तिरंगा लगाया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक राजेश कश्यप ने बुधवार दोपहर रेलवे स्टेशन परिसर में लगाए गए सौ फीट ऊंचे तिरंगे को लहराया। तिरंगा लगाने के लिए विशेष कार्य कर रहे रेलवे कर्मचारी शंकरलाल तथा गुरुचरण के हाथों से ही डीआरएम ने बटन दबवाकर तिरंगा फहराया। रेल सुरक्षा बल ने गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। डीआरएम ने कहा कि 30 फीट लंबाई व 20 फीट चौड़ाई यानी 600 वर्ग फीट आकार के राष्ट्रीय ध्वज को पूर्ण प्रकाश में रखा जाएगा।

केंद्र सरकार व रेलवे मंत्रालय ने जारी किए थे आदेश

रिकार्ड के आईने में तिरंगा

360 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया देश में सबसे पहले कर्नाटक के बेलगाम में

350 फीट ऊंचा तिरंगा पंजाब के अटारी क्षेत्र में भारत-पाक सीमा वाघा बॉर्डर पर

100 फीट ऊंचा तिरंगा अजमेर के किशनगढ़ एयरपोर्ट पर फहर रहा है

100 फीट पर लहरा रहा है तिरंगा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान बांदरसिंदरी में

101 फीट पर लहरा रहा है तिरंगा महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी में

Source – Dainik Bhaskar

This entry was posted in 2 Railway Employee, General

General - Public

रेलवे ने बदली कई ट्रेनों की टाइमिंग, यात्रा से पहले नोट कर लें डिटेल

view all>>