Latest News

New Railway Services (Pension) Rules, 2026

1 Rail News

New Railway Services (Pension) Rules, 2026

view all>>

दिल्ली रैली में महूकलां रेलवे से भी कार्यकर्ता भाग लेंगे

December 13, 2019, 9:10 AM
Share

ब्लाक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष हरगोविंद कटारिया ने बताया कि 14 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी की रैली दिल्ली रामलीला मैदान में होगी। जिसमें पूर्व सरपंच हंसराज गुर्जर के नेतृत्व में महूकलां रेलवे से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। कटारिया ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता मुंबई-देहरादून एक्सप्रेस से शुक्रवार रात पौने ग्यारह बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से राजस्थान हाउस में मिलेंगे। इस दौरान गंगापुर शहर से महूकलां को जोड़ने के लिए अंडरपास निर्माण के लिए बजट दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसका प्रभारी किशन बैरवा पूर्व जिला परिषद को बनाया गया है।

Source – Dainik Bhaskar

Share

This entry was posted in 2 Railway Employee

General - Public

रेलवे ने बदली कई ट्रेनों की टाइमिंग, यात्रा से पहले नोट कर लें डिटेल

view all>>