1 Rail News

रैपिड रेल क्या है? कैसे बदलेगा शहरों का भविष्य | Delhi-Meerut RRTS पूरी जानकारी

view all>>

टाटानगर स्टेशन के बाहर ट्रेनों की बेकार बोगियों में खुलेंगे रेस्टोरेंट

February 28, 2020, 8:28 AM
Share

टाटानगर स्टेशन के बाहर ट्रेनों की बेकार बोगियों में रेस्टोरेंट खुलेंगे। चक्रधरपुर मंडल रेलवे में यह योजना चार महीनों पूर्व बनी है। रेल अधिकारियों ने रेस्टारेंट के लिए हर तरह की तैयारी कर रखी है। अब केवल दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन के आदेश का इंतजार हो रहा है। जानकारी के अनुसार स्टेशन के पोर्टिको में किसी बोगी में रेस्टोरेंट खोलने का प्रस्ताव है। पहले पोर्टिको स्थित पुराने मॉडल की ट्रैक्शन इंजन को रेस्टोरेंट का रूप देने पर चर्चा हुई, लेकिन चक्रधरपुर मंडल के रेलवे अधिकारियों ने इनकार कर दिया। इसके बाद बेकार बोगी को रेस्टोरेंट में तब्दील करने की कागजी कार्रवाई शुरू हुई है। रेलवे रेस्टोरेंट संचालन का जिम्मा किसी कैटरर एजेंसी को दे देगा। इससे रेलवे का राजस्व बढ़ने के साथ यात्रियों को एक नई सुविधा मिलेगी। हालांकि, टाटानगर स्टेशन पर दो रेस्टोरेंट और आठ स्टॉल पहले से हैं, लेकिन खाली जगह का इस्तेमाल कर राजस्व बढ़ाने के लिए बोगी में रेस्टारेंट खोलने पर जोर दिया गया है। आसनसोल में रेस्टोरेंट शुरू: इर्स्टन जोन ने आसनसोल स्टेशन पर दो बेकार बोगियों को मिलाकर कुछ दिनों पूर्व रेस्टोरेंट खोला गया है। बोगियों का रंग-रोगन यात्रियों में आकर्षण का केंद्र है। दक्षिण-पूर्व जोन भी हावड़ा-मुंबई-दिल्ली मार्ग के बड़े स्टेशनों पर बोगी में रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी में है। रेस्टोरेंट में किचेन के साथ यात्रियों के बैठने की जगह होगी।

Source – Hindustan

This entry was posted in 1 Rail News, Public Facilities, Public Facilities

General - Public

रैपिड रेल क्या है? कैसे बदलेगा शहरों का भविष्य | Delhi-Meerut RRTS पूरी जानकारी

view all>>