1 Rail News

रैपिड रेल क्या है? कैसे बदलेगा शहरों का भविष्य | Delhi-Meerut RRTS पूरी जानकारी

view all>>

उ.प. रेलवे ने रद‌्द ट्रेन को आंशिक चलाने की घोषणा की याद आया- रैक बिना चलाएंगे कैसे? तो पूरी रद‌्द की

March 29, 2019, 10:15 AM
Share

आबूरोड-पालनपुर व मेहसाणा-पालनपुर रेल खंड में रेलवे के काम के चलते कुछ ट्रेन रद‌्द की गई है तो कुछ को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। ऐसे में जोधपुर से जुड़ी अहमदाबाद पैसेंजर को पश्चिम रेलवे ने पहले ही पांच दिन के लिए रद्द कर दिया। इसके उलट उत्तर-पश्चिम रेलवे ने इसे आंशिक रद्द रख आबूरोड तक चलाने की घोषणा कर दी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के परिचालन से जुड़े अफसराें ने यह नहीं सोचा कि जब पश्चिम रेलवे ट्रेन का रैक भेज ही नहीं रहा है तो वे किसे आधे रास्ते तक चलाएंगे? जब अफसरों को अपनी इस भूल का पता चला तो रात में अपनी घोषणा में संशोधन कर इस ट्रेन को पूर्ण रद्द कर दिया।

पश्चिम रेलवे ने 26 मार्च की शाम 7:42 बजे नोटिफिकेशन संख्या 149 जारी कर तय कर दिया था कि ट्रेन संख्या 54803 जोधपुर-अहमदाबाद व 54804 अहमदाबाद-जोधपुर पैसेंजर 27 से 31 मार्च तक रद्द रहेगी। इसकी सूचना उत्तर-पश्चिम रेलवे को भी दी गई। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने 27 मार्च की सुबह अपनी ओर से जोन के चारों मंडल के लिए नोटिफिकेशन संख्या 071 जारी किया। इसमें जानकारी दी कि यह ट्रेन जोधपुर से आबूरोड तक चलाई जाएगी और आबूरोड से अहमदाबाद के बीच इसे आंशिक रद्द रखा जाएगा। वापसी में आबूरोड से जोधपुर के लिए चलेगी। सुबह से रात हो गई, लेकिन रेलवे के परिचालन से जुड़े अधिकारियों ने यह देखा ही नहीं कि पश्चिम रेलवे ने इस ट्रेन को चलाया ही नहीं है तो यह ट्रेन वापस कैसे जाएगी? ऐसे में रात 9:45 बजे उत्तर-पश्चिम रेलवे के अफसरों ने नोटिफिकेशन संख्या 072 जारी कर संशोधन किया कि ट्रेन संख्या 54803 गुरुवार को जोधपुर से रद्द रहेगी, न कि आंशिक रद्द।

Source – Dainik Bhaskar

This entry was posted in 1 Rail News, General, Public Facilities

General - Public

रैपिड रेल क्या है? कैसे बदलेगा शहरों का भविष्य | Delhi-Meerut RRTS पूरी जानकारी

view all>>