Latest News

New Railway Services (Pension) Rules, 2026

1 Rail News

New Railway Services (Pension) Rules, 2026

view all>>

भारतीय रेल: 2021 के अंत तक अति महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा करने का है लक्ष्य

November 27, 2019, 10:11 AM
Share

भारतीय रेल (Indian Railways) में लंबित परियाजनाओं को पूरा करने के लिए रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) नई प्राथमिकताएं तय किए हैं। जिसमें 2021 के अंत तक 58 अति महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

साल 2022 में देश की 75वीं वर्षगाठ है जिसमें रेलवे चाहती है कि तब तक वे अपने लक्ष्य को पूरा कर लें। मौजूदा समय में रेलवे के कुल 498 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। जिसमें नई लाइन, दोहरीकरण और आसान परिवर्तन की परियोजनाएं शामिल हैं।

परियोजनाओं को श्रेणीयों में बांटा गया
रेल मंत्रालय को इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 5.22 लाख करोड़ रुपये की जरुरत है। अभी रेलवे सभी परियोजनाओं पर हर साल 30 करोड़ रुपये खर्च करता है। रेलवे के सभी परियोजनाओं को पूरा करने में करीब 17 साल लग जाएंगे। जिसके चलते रेलवे ने महत्व के अनुसार परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

इस सभी परियोजनाओं में 68 को महत्वपूर्ण श्रेणी में रखा गया है। 67 परियोजनाएं दोहरीकरण, तिहरीकरण व चौहरीकरण से संबंधित है, जिसे मार्ज 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। और बाकि के परियोजनाएं बचे दस सालों में पूरा किया जाएगा।

महत्वपूर्ण परियोजनाओं को 2022 तक पूरा का लक्ष्य
रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगदी ने कहा कि इन दिनों हमारी पूरी उर्जा प्रमुख लंबित परियोजनाओं को पूरा करने पर लगी हुई है। हमने परियोजनाओं की समीक्षा कर उनमें से अति महत्वपूर्ण परियोजनाओं की पहचान की है। जिन्हें हम 2022 तक पूरा करेंगे।

Source – Naviday

This entry was posted in Rail Development, General

General - Public

रेलवे ने बदली कई ट्रेनों की टाइमिंग, यात्रा से पहले नोट कर लें डिटेल

view all>>