1 Rail News

रैपिड रेल क्या है? कैसे बदलेगा शहरों का भविष्य | Delhi-Meerut RRTS पूरी जानकारी

view all>>

RRB NTPC Exam Dates 2020: एजेंसी के लिए टेंडर जारी, जानें कब तक होगी रेलवे भर्ती परीक्षा

March 3, 2020, 9:20 AM
Share

RRB NTPC Exam Dates 2020: रेलवे में 35000 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई। नॉन टेक्निकल पॉपूलर कैटगरी (एनटीपीसी) के तहत होने वाली परीक्षा एजेंसी कराएगी। एजेंसी चयन के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड ने सोमवार को निविदा जारी कर दी। देशभर से इस पद के लिए एक करोड़ 43 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं। अभी तक रेलवे की परीक्षा टीसीएस लिया करती थी। अकेले रेलवे भर्ती बोर्ड इलाहाबाद में छह लाख से अधिक ने आवेदन किया है। एजेंसी चयन के बाद इस साल मई-जून में परीक्षा कराए जाने की संभावना है। अलग-अलग पदों पर परीक्षा के लिए 28 फरवरी 2019 को अधिसूचना जारी की गई थी। एक मार्च से 31 मार्च 2019 तक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। 12 अप्रैल 2019 को रेलवे भर्ती बोर्ड ने आवेदन की प्रक्रिया पूरी की।

रेलवे भर्ती बोर्ड इलाहाबाद के चेयरमैन आरए जमाली ने बताया कि आरआरबी चेन्नई एनटीपीसी परीक्षा के लिए नोडल एजेंसी बनाई गई है। परीक्षा के लिए सवा करोड़ से अधिक आवेदन आए हैं। चेयरमैन के मुताबिक एजेंसी की तैनाती होने के बाद परीक्षा की कवायद शुरू हो जाएगी।

इन पदों पर होगी परीक्षा
जूनियर क्लर्क/टाईपिस्ट, एकाउंट क्लर्क/टाईपिस्ट, जूनियर टाईम कीपर, ट्रेन क्लर्क, कॉमर्शियल व टिकट क्लर्क, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, सीनियर कॉमर्शियल/टिकट क्लर्क, सीनियर क्लर्क/टाईपिस्ट, जूनियर एकाउंट असिस्टेंट/टाईपिस्ट, सीनियर टाईम कीपर, कॉमर्शियल अप्रेंटिस व स्टेशन मास्टर।

Source – Hindustan Times

This entry was posted in 1 Rail News, General

General - Public

रैपिड रेल क्या है? कैसे बदलेगा शहरों का भविष्य | Delhi-Meerut RRTS पूरी जानकारी

view all>>