1 Rail News

रैपिड रेल क्या है? कैसे बदलेगा शहरों का भविष्य | Delhi-Meerut RRTS पूरी जानकारी

view all>>

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पीएम मोदी की तस्वीर लगी टिकट देने पर रेलवे के दो कर्मचारी निलंबित

April 17, 2019, 11:18 AM
Share

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पीएम मोदी की तस्वीर लगी टिकट बांटने पर रेलवे के दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है. एडीएम ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि 13 अप्रैल को जब शिफ्ट बदली तो टिकट की पुरानी रोल जिसमें पीएम मोदी की तस्वीर लगी थी उसको गलती से इस्तेमाल कर लिया गया. इस मामले में दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया और जांच जारी है. गौरतलब है कि आचार संहिता लागू होते ही सभी सरकारी इमारतों और वस्तुओं से प्रधानमंत्री और सरकार से जुड़े नेताओं की तस्वीर हटा दी जाती है. इसी कड़ी में हाइवे में लगे बोर्डों से भी कई जगहों पर पीएम मोदी की तस्वीरें या तो हटा या फिर ढक दी गईं. आपको बता दें कि लखनऊ से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बारांबकी में एक शख्स ने रविवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर एक टिकट खरीदा, जिस पर पीएम मोदी की तस्वीर और सरकारी योजना के विवरण मौजूद थे. टिकट के एक भाग पर प्रधानमंत्री आवास योजना का विवरण था तो दूसरे भाग पर पीएम मोदी की तस्वीर मौजूद थी.

टिकट खरीदने वाले शख्स मोहम्मद शब्बार रिजवी ने एनडीटीवी से कहा कि ‘उन्होंने बाराबंकी से वाराणसी जाने के लिए गंगा-सतलज एक्सप्रेस की टिकट ली. जब उन्होंने टिकट को देखा तो उन्हें इस पर पीएम मोदी की तस्वीर मौजूद दिखी. मुझे पता है कि अभी सभी जगह आचार संहिता लागू है और इस लिहाज से यह सही नहीं है. मैंने सुपरवाइजर से इसकी शिकायत करने की कोशिश की, मगर मुझे डांट कर भगा दिया गया. फिर मैंने मीडिया के कुछ लोगों को बुलाया, जिन्हें मैं जानता था.’ मोहम्मद शब्बार रिजवी का दावा है कि अन्य लोगों को भी इसी तरह के टिकट जारी किए गए और उन लोगों ने भी इसका विरोध किया. बुकिंग ऑफिस पर मौजूद एक सुपरवाइजर ने मीडिया से कहा कि पीएम मोदी की तस्वीर वाली रोल प्रिटिंग मशीन में गलती से डाल दिया गया.

गौरतलब है कि 20 मार्च को रेलवे ने प्रधानमंत्री की तस्वीरों वाली टिकटें वापस ली थीं. तृणमूल कांग्रेस ने इनके बारे में निर्वाचन आयोग से शिकायत की थी. रेलवे ने भी यही कहा था कि ये तीसरे पक्ष के विज्ञापन हैं और एक साल पहले छपे टिकटों के पैकेट से बचे हुए हैं.

Source – NDTV

This entry was posted in 1 Rail News, General

General - Public

रैपिड रेल क्या है? कैसे बदलेगा शहरों का भविष्य | Delhi-Meerut RRTS पूरी जानकारी

view all>>