Latest News

New Railway Services (Pension) Rules, 2026

1 Rail News

New Railway Services (Pension) Rules, 2026

view all>>

टिकट से पीएम मोदी की फोटो नहीं हटाने से EC हुआ नाराज, रेलवे और उड्डन मंत्रालय को भेजा नोटिस

April 3, 2019, 10:42 AM
Share

चुनाव आयोग ने रेल मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से पूछा है कि नोटिस भेजने के बावजूद क्यों ने टिकटों से हटाया गया प्रधानमंत्री मोदी का फोटो. चुनाव आयोग ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव और चेयरमैंन को, रेलवे बोर्ड को चिट्ठी लिखा है. विधायकी निर्देशों के गैर-अनुपालन और आचार संहिता का पालन नहीं करने के लिए चुनाव आयोग ने यह पत्र लिखा है.

दअसल, 27 मार्च को चुनाव आयोग ने रेलवे और उड्डयन मंत्रालय से पूछा था कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद भी रेल टिकट और बोडिंग पास से पीएम मोदी का फोटो क्यों नहीं हटाया गया. इसके साथ ही चुनाव आयोग ने रेलवे को ‘मैं भी चौकीदार’ लिखे कप में चाय देने को लेकर नोटिस दिया गया.

चुनाव आयोग ने कहा था कि आचार संहिता में उम्मीदवारों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं ताकि देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराए जा सकें. 10 मार्च को चुनाव की घोषणा के बाद इन्हें जारी कर दिया गया था. इसके बावजूद रेलवे और उड्डन मंत्रालय ने पीएम मोदी का फोटो क्यों नहीं हटाया.

बता दें कि देश में 7 चरणों में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 11 अप्रैल को शुरु होंगे और 19 मई को अंतिम सांतवें चरण के साथ संपन्न होंगे. 23 मई को मतगणना होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे.

Source – News State

This entry was posted in 1 Rail News, General

General - Public

रेलवे ने बदली कई ट्रेनों की टाइमिंग, यात्रा से पहले नोट कर लें डिटेल

view all>>