1 Rail News

रैपिड रेल क्या है? कैसे बदलेगा शहरों का भविष्य | Delhi-Meerut RRTS पूरी जानकारी

view all>>

खुशखबरी! ट्रेन टिकट बुकिंग पर इन यात्रियों को मिलेगा डबल फायदा, IRCTC के नए प्रोग्राम को जानें

April 3, 2019, 12:35 PM
Share

भारतीय रेलवे ट्रेन से यात्रा करने पर कई छूट देता है. ऐसी ही एक छूट सीनियर सिटिजन्स को भी किराए में दी जाती हैं यह छूट हर क्लास यानी कि मेल, एक्सप्रेस, राजधानी और शताब्दी, जन शताब्दी और दुरंतों ट्रेनों में मिलती है. वहीं, अब सीनियर सिटिजन्स कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के लॉयलटी प्रोग्राम का फायदा भी उठा सकते हैं.मतलब साफ है कि सीनियर सिटिजन्स को अब डबल फायदा मिलेगा.आपको बता दें कि 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के पुरुष और 58 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को ट्रेन टिकट के किराए में छूट मिलती है. पुरुषों को 40 प्रतिशत और महिलाओं को 50 प्रतिशत की छूट मिलती है.

IRCTC का लॉयल्टी प्रोग्राम…
आप जब भी अपने डेबिट या फिर क्रेडिट कार्ड से की जाने वाली खरीदारी पर रिवॉर्ड पॉइंट ले सकते हैं. कार्ड पर खर्च किए गए प्रत्येक 100-150 रुपये पर आपको 1-5 पॉइंट मिलते हैं. आम शब्दों में समझें तो प्लैटिनम रिवॉर्ड पॉइंट्स कार्ड पर आप अक्सर प्रत्येक 150 रुपये खर्च करने पर पांच पॉइंट तक मिल सकते हैं. प्रत्येक पॉइंट की वैल्यू बैंक और प्रॉडक्ट के आधार पर 0.25 से 1 की हो सकती है. इन रिवॉर्ड पाइंट्स को खर्च कर अब टिकट बुक किया जा सकता है.

IRCTC ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया है कि अब सीनियर सिटिजन्स टिकट पर मौजूदा छूट के साथ-साथ इन रिवॉर्ड पाइंट के ज़रिए टिकट बुक कर सकते हैं. मतलब साफ है कि अब उन्हें दो फायदे मिलेंगे.

Source – News 18

This entry was posted in 1 Rail News, Public Facilities, General

General - Public

रैपिड रेल क्या है? कैसे बदलेगा शहरों का भविष्य | Delhi-Meerut RRTS पूरी जानकारी

view all>>