1 Rail News

रैपिड रेल क्या है? कैसे बदलेगा शहरों का भविष्य | Delhi-Meerut RRTS पूरी जानकारी

view all>>

Indian Railways से करें चैटिंग, मिलेगा हर सवाल का जवाब, IRCTC ने लॉन्च किया नया फीचर

January 29, 2020, 12:10 PM
Share

भारतीय रेल (Indian Railways) अपनी सुविधाओं में लगातार इजाफा कर रही है. नई-नई तकनीकों के माध्यम से मुसाफिरों को काफी सहूलियतें मुहैया कराई जा रही हैं. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है, जो आईआरसीटीसी के ग्राहकों को 24 घंटे तमाम सुविधाएं तो देगा ही साथ ही वह लोगों के सवालों के जवाबों का भी जवाब देगा. इस फीचर का नाम Ask Disha (आस्क दिशा) है.

IRCTC ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस चैटबोट फीचर ‘Ask Disha’ 24 घंटे ग्राहकों की मदद करेगा. इस फीचर से यूज़र अपने किसी भी सवाल का जवाब पा सकते हैं.

IRCTC की वेबसाइट पर दाहिनी ओर Ask Disha फीचर की सुविधा दी गई है. यह फीचर मुसाफिरों को टिकट बुकिंग, टिकट कैंसल करना, तत्काल टिकट बुकिंग समेत रेलवे से जुड़ी तमाम जानकारी देगा. Ask Disha डिजिटल इंटरैक्शन है, जो कि किसी भी समय मुसाफिर की मदद करेगा.

Source- Zeenews

This entry was posted in Public Facilities, Railway General Information, Public Facilities

General - Public

रैपिड रेल क्या है? कैसे बदलेगा शहरों का भविष्य | Delhi-Meerut RRTS पूरी जानकारी

view all>>