1 Rail News

रैपिड रेल क्या है? कैसे बदलेगा शहरों का भविष्य | Delhi-Meerut RRTS पूरी जानकारी

view all>>

अब नो टेंशन सफर कर सकेंगे यात्री

October 8, 2023, 4:00 PM
Share

संदिग्धों की पहचान कर रोकेंगे अपराध

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा ट्रेनों में होने वाले अपराधों को रोकने के लिए करीब 190 कोचों में हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इससे अपराधियों की पकड़ होने के साथ ही संदिग्ध लोगों की पहचान भी हो सकेगी। जिससे किसी भी प्रकार की घटना को होने से पहले भी रोका जा सकेगा। जिसमें करीब 110 एलएलबी कोच, 72 ईएमयू और करीब 08 डेमू कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

इन ट्रेनों में लगाए हैं सीसीटीवी कैमरे

बिलासपुर-नागपुर-बिलासपुर

वंदे भारत एक्सप्रेस

दुर्ग-निज़ामुद्दीन-दुर्ग

हमसफर एक्स्प्रेस

कोरबा-अमृतसर-कोरबा

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस

बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस

बिलासपुर-पुणे व बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस

बिलासपुर-पटना व बिलासपुर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस

दुर्ग-निज़ामुद्दीन

संपर्कक्रांति

दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस

बल्लारसाह-गोंदिया मेमु

चांदाफ़ोर्ट-गोंदिया मेमु

गोंदिया-झारसुगुड़ा

झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमु

केवटी-रायपुर डेमू

अकेली महिला भी कर सकेगी सुरक्षित सफर

ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगने का सबसे अधिक फायदा उन महिलाओं को होगा, जो कई बार अकेली सफर करती है। उनके साथ कोई छेड़खानी भी नहीं कर सकेगा। कई बार अकेली महिला देखकर चोर भी उनके पर्स छीन ले जाते हैं। इससे भी महिलाओं को निजात मिलेगी।

This entry was posted in 1 Rail News, Public Facilities

General - Public

रैपिड रेल क्या है? कैसे बदलेगा शहरों का भविष्य | Delhi-Meerut RRTS पूरी जानकारी

view all>>