क्‍या है रेलवे की अमृत भारत योजना?

August 7, 2023, 2:22 PM
Share

सरकार लगातार यात्री सेवा को सुलभ करने के ल‍िए नवीनतम तकनीक, सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने पर काम कर रही है. इसी कड़ी में देशभर के रेलवे स्टेशनों की कायापलट करने पर काम क‍िया जा रहा है.

What is Amrit Bharat Station Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये रव‍िवार को ‘अमृत भारत स्टेशन स्कीम’ (Amrit Bharat Station Scheme) की शुरुआत की. इस योजना के तहत देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा. भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे व्यस्त और सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क में से एक है. इस नेटवर्क के जर‍िये हजारों कस्बे और शहर जुड़ते हैं. यह देशभर में लाखों लोगों के आवगमन में अहम महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

स्टेशनों का होगा कायापलट

यात्रियों के साथ-साथ माल परिवहन की सेवा को दुरुस्‍त करने के ल‍िए भी सरकार की तरफ से कदम उठाए जा रहे हैं. सरकार लगातार यात्री सेवा को सुलभ करने के ल‍िए नवीनतम तकनीक, सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने पर काम कर रही है. इसी कड़ी में देशभर के रेलवे स्टेशनों की कायापलट करने पर काम क‍िया जा रहा है. यह सरकार के ‘नया भारत’ म‍िशन का ह‍िस्‍सा है. अमृत ​​भारत स्टेशन योजना (ABSS) के तहत देश के चुन‍िंदा 508 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है.

अमृत ​​भारत स्टेशन योजना क्या है?
‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ 27 दिसंबर, 2022 को रेल मंत्रालय की तरफ से शुरू की गई एक नई योजना है. इस योजना में दीर्घकालिक दृष्टि से स्टेशनों के विकास की परिकल्पना तैयार की गई है. यह योजना लंबी अवधि के लिए मास्टर प्लानिंग और स्टेशन से स्टेशन की जरूरतों और मांग के अनुसार कार्यान्वयन पर आधारित है.

अमृत ​​भारत स्टेशन योजना का उद्देश्य
अमृत ​​भारत स्टेशन योजना का मकसद न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं के अलावा आधुन‍िक सुविधाओं को बढ़ाना है. इसका मकसद स्टेशन पर रूफ प्लाजा और सिटी सेंटर का निर्माण करना भी है. योजना के तहत नई सुविधाओं की शुरुआत के साथ मौजूदा सुविधाओं के अपग्रेडेशन पर भी काम क‍िया जाएगा.

अमृत ​​भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत कार्य का दायरा
एबीएसएस (ABSS) में स्टेशनों पर प्रवेश और निकास, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, टॉयलेअ, लिफ्ट / एस्केलेटर, सफाई, फ्री वाई-फाई, ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’ जैसी योजनाओं के जर‍िये स्थानीय प्रोडक्‍ट को बढ़ाया द‍िया जाएगा, इसके ल‍िए कियोस्क होगा. इसके अलावा बेहतर यात्री जानकारी जैसी सुविधाओं में सुधार भी शामिल है. सिस्टम, एग्‍जीक्‍यूट‍िव लाउंज, ब‍िजनेस मीट‍िंग के लिए स्‍पेस और ग्रीनरी आद‍ि शाम‍िल है.

आपको बता दें ‘अमृत भारत स्टेशन स्कीम’ के तहत देशभर के 508 स्टेशनों का कायाकल्‍प क‍िया जाना प्रस्‍ताव‍ित है. इस योजना में देशभर के 27 राज्‍यों और केंद्र शास‍ित प्रदेशों से स्‍टेशनों को शाम‍िल क‍िया गया है. इसके तहत यूपी और राजस्थान में 55-55, बिहार में 49, महाराष्ट्र में 44, पश्‍च‍िम बंगाल में 37, मध्य प्रदेश में 34, असम में 32, ओडिशा में 25, पंजाब में 22 स्टेशन शामिल हैं. इसके अलावा, गुजरात और तेलंगाना में 21-21, झारखंड में 20, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 18-18, हरियाणा में 15, कर्नाटक में 13 और अन्य कई राज्यों के कई स्टेशन शामिल हैं.

   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in 1 Rail News, General - Public, Rail Development, Public Facilities