आनंद विहार-कोटद्वार के बीच रेल सेवा शुरू

October 29, 2023, 10:08 AM
Share

केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और सांसद अनिल बलूनी ने शनिवार को कोटद्वार और आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई रेल सेवा को दिल्ली से शाम पांच बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून से वर्चुअली इस बहुप्रतीक्षित रेल सेवा के शुभारंभ के साक्षी बनें। सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया।

HIGHLIGHTS

  1. आनंद विहार टर्मिनल से कोटद्वार लिए शुरू हुई रेल सेवा
  2. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना
  3. ट्रेन का नाम वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के नाम पर रखने का अनुरोध

जागरण संवाददाता, कोटद्वार। Anand Vihar To Kotdwar Train: केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और सांसद अनिल बलूनी ने शनिवार को कोटद्वार और आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई रेल सेवा को दिल्ली से शाम पांच बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून से वर्चुअली इस बहुप्रतीक्षित रेल सेवा के शुभारंभ के साक्षी बनें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कोटद्वार-आनन्द विहार (Kotdwar-Anand Vihar) दिल्ली के मध्य संचालित हो रही ट्रेन के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसके लिए पौड़ी से सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और  कोटद्वार से विधायक ऋतु खंडूरी के प्रयासों की भी सराहना की।

ट्रेन का नाम वीर चंद्र सिंह के नाम पर रखने का अनुरोध

मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से कोटद्वार और दिल्ली के बीच ट्रेन के संचालन की मांग चल रही थी, अब कोटद्वार से दिल्ली बस के साथ ट्रेन से भी सुगम यात्रा हो सकेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से इस ट्रेन का नाम वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के नाम पर रखने पर विचार करने का भी अनुरोध किया ताकि आमजन इस ट्रेन के साथ अपना और अधिक जुड़ाव महसूस कर सकें।

प्रधानमंत्री के नेतृत्त्व में स्वर्णिम युग की ओर आगे बढ़ रहा देश

उन्होंने कहा कि बीते नौ वर्षों में देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में रेलवे के क्षेत्र में “अभूतपूर्व स्पीड” से व “अभूतपूर्व स्केल” से कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम भारतीय रेल के स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रहे हैं। पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय रेलवे को नए भारत की आकांक्षाओं तथा आत्मनिर्भर भारत की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार किया जा रहा है। 2014 के बाद से भारतीय रेल एक नए रूप में हमारे सम्मुख है।

देश के अछूते हिस्सों को रेल नेटवर्क से जोड़ने का कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जहां एक ओर ब्रॉड गेज रेल लाइनों से मानव रहित रेल क्रॉसिंग को खत्म करके भारतीय रेलवे को पहले से कहीं अधिक सुरक्षित बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर आज भारतीय रेलवे की रफ्तार भी पहले से कहीं अधिक बढ़ चुकी है। आत्मनिर्भरता और आधुनिकता के प्रतीक चिह्न के रूप में वंदे भारत जैसी मेड इन इंडिया ट्रेने रेल नेटवर्क का हिस्सा बन रही हैं। वर्तमान में देश के अछूते हिस्सों को रेल नेटवर्क से जोड़ने का काम भी तेजी से चल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तरखंड में बहुत से ऐसे काम हुए हैं, जो कि पहले मुमकिन नहीं लग रहे थे। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल लाइन निर्माण से पहाड़ तक रेल पहुंचाने का सपना सच होने जा रहा है।

पीएम के स्पष्ट विजन से तेज गति से चल रहा रेललाइन का कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के स्पष्ट विजन के कारण ही आज ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन पर द्रुत गति से कार्य चल रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उत्तराखंड के तीन रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इसके साथ ही देहरादून से आनन्द विहार के बीच इसी वर्ष वन्दे भारत ट्रेन का संचालन होना हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है।

आज हमारी डबल इंजन की सरकार समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए तमाम योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। हम उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने “विकल्प रहित संकल्प“ के मंत्र को लेकर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी से उत्तराखंड निर्माण के लिए सहयोग और समर्थन की भी अपेक्षा की।

ये लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, विधायक विनोद चमोली, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।

   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in 1 Rail News, General - Public, Rail Development, General, Public Facilities