First Aid – जलना और झुलसना

January 7, 2021, 11:24 AM
Share

राष्ट्रीय संरक्षा परिषद की खोज के अनुशार भारतवर्ष में हर वर्ष हजारो की संख्या में असावधानी और लापरवाही से अग्नि दुर्घटनाओ से कितनी ही जाने चली जाती है जो की थोड़ी सी सावधानी से  बचायी जा सकती है ।
इसमें 3% घरो में होती है और उनमे छोटे बच्चे और बूढ़े अधिक है अग्नि दुर्घटना में उस अंग की जलने की गहराई आयु, स्वास्थ्य और शीघ्र फर्स्ट ऐड पर निर्भर करती है ।
जलने के कारण – 
1. सूखी गर्मी से जलना – जैसे आग से तेज गर्म धातु के छूने या उसके साथ लगने से, चलती हुई कल – पुर्जो की रगड से या बहुत तेज विधुत शक्ति आदि से ।
2. गीली गर्मी से जलना – जैसे उबालता हुआ दूध, घी, तेल, चाय,तारकोल, स्टीम आदि से ।
3. अम्ल और क्षार पदार्थो  से जलना – जैसे गंधक, नमक के तेजाब, कास्टिक सोडा, चूना आदि से ।
चिह्न और लक्षण – 
1. जले हुए स्थान पर अधिक दर्द होता है ।
2. जले हुए स्थान की चमड़ी लाल हो जाती है ।
3. वहां फफोले पड़ जाते है ।
4. चमड़ी गल – फट जाती है ।
5.सदमा और कीटाणुओं का भय होता है ।
फर्स्ट ऐड में क्या करना चाहिए – प्राय: यह देखा जाता है की जल्दी से घाव को गंदे हाथ लगा कर अलग – अलग चीजो से भर देते है जैसे खोपरे का तेल, लस्सी, दही आदि जो  ठीक नही है, इससे सेप्टिक होने का भी भय रहता है ।
सही फर्स्ट ऐड – 
1.अपने हाथ साफ होने चाहिए ।
2.जले हुए कपड़ो को मत उतारिये ।
3.छालो को मत फोडीये न काटिये।
4.रोगी के अनावश्यक कपडे न उतारिये, केवल उतने ही उतारिये जितने आवश्यक हो अधिक कपडे उतारने से आघात का डर रहता है ।
5. उसके पांव वाले हिस्से को थोडा ऊँचा  रखे रोगी को कम्बल,चद्दर आदि से ढंक दे ।
6 इससे पहले की जले हुए अंग में सूजनआ जाए इं चीजो को शीध्र उतर दे जैसे  – अंगूठी, चूड़िय, जूते, आदि
7. यदि  छाले फूट गये है और कपडा साथ चिपक गया हो तो उसको खींच कर मत उतारे  भले ही कपड़ो को आस – पास से काट दे ।
8.जले हुए स्थान पर (जले हुए घाव की मरहम) लगावे ।
9. यदि रोगी होश में हो तो उसे तरल पदार्थ पर्याप्त मात्रा में पिलाओ जैसे दूध, चाय,काफी आदि अधिक चीनी मिलाकर ।
10. आधिक जले हुए अंग पर पट्टी या गद्दिया लगाकर खपच्चिया भी  बांध सकते है ।
11. रोगी को शीघ्र अति शीघ्र अस्पताल ले जाओ या डॉक्टर को बुलाओ ।
12. अम्ल और क्षार पदार्थो से जलने वाले स्थान के कपडे को अपने हाथो से बचाते हुए उतार दे और  नल के पानी से अच्छी तरह धोए ।

 

 

   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in 2 Railway Employee, First Aid