अब सौर ऊर्जा पर भारतीय रेल, आगरा रेल मंडल में ट्रैक किनारे लगेंगे सोलर प्लांट

November 6, 2020, 11:06 AM
Share

रेलवे सौर ऊर्जा से ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है। इसका काम भी शुरू हो चुका है। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा 390 किमी रेलवे ट्रेक के किनारे सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इसमें आगरा मंडल भी शामिल है। इसके लिए जगह चिन्हित करने का काम चल रहा है।

भारतीय रेलवे सौर ऊर्जा का प्रयोग कर बिजली के खर्च को कम करने के लिए पहले से काम कर रहा है। इसके लिए स्टेशनों पर पहले ही सोलर प्लांट लगाने का काम चल रहा है। आगरा मंडल में अलग-अलग स्टेशनों पर सोलर प्लांट से 1591 किलोवाट ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है। अब इसके आगे रेलवे ट्रेनों को सौर ऊर्जा से चलाने की तैयारी में है। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने पिछले दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी डीआरएम के साथ बैठक की थी। इस बैठक में उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत 390 किमी रेलवे ट्रैक के किनारे सोलर प्लांट लगाए जाने की बात कही। इसमें आगरा मंडल भी शामिल हैं। सोलर प्लांट से पैदा होने वाली ऊर्जा को ओएचई से जोड़ा जाएगा, जिससे ट्रेन चलेगी। आगरा रेल मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि सोलर प्लांट लगाने के लिए सर्वे चल रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी।

यहां लगे हैं सोलर प्लांट

आगरा मंडल में अलग-अलग स्टेशन और कार्यालय पर सौर ऊर्जा का इस्तेमाल पहले से हो रहा है। आगरा कैंट स्टेशन पर 775 किलोवाट का प्लांट लगा है। डीआरएम कार्यालय में 10 किलोवाट , रेलवे हॉस्पीटल में 55 किलोवाट और रनिंग रूम में 25 किलोवाट का प्लांट लगा है। ईदगाह स्टेशन पर 25 किलोवाट, आगरा फोर्ट स्टेशन पर 170 किलोवाट, मथुरा जंक्शन पर 384 किलोवाट, धौलपुर स्टेशन पर 95 वाट और बाद स्टेशन पर 83 किलोवाट का सोलर प्लांट 2019 में लग गया था। तब से सौर ऊर्जा का प्रयोग हो रहा है।

Source – Jagran

   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in Rail Development, General Tags: ,

General - Public

Raipid Rail क्या है? कैसे बदलेगा शहरों का भविष्य | Delhi-Meerut RRTS पूरी जानकारी

view all>>