यात्री सबसे ज्यादा पूछ रहे ये चार सवाल, रेलवे ने दिए यह जवाब

October 27, 2020, 11:42 AM
Share

मेरे द्वारा कैंसिल कराए टिकट के रिफंड की स्थिति, तत्काल टिकट बुक कराने का समय, सीट की उपलब्धता और ई-टिकट रद्द करने के तरीकों के बारे में यात्री सबसे अधिक सवाल कर रहे हैं। जिनका जवाब रेलवे की दिशा चौबीस घंटे में लाखों बार दे रही हैं। दरअसल, आस्क दिशा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पाेरेशन (आइआरसीटीसी) के पोर्टल पर एक विकल्प का नाम है। जिस पर यात्री रेल यात्रा से जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान पूछ सकते हैं। इस विकल्प पर सबसे अधिक उपर दिए गए चार सवाल बार-बार पूछे जा रहे हैं। अधिक पूछे जाने वाले सवालों की जानकारी आइआरसीटीसी के जरिए दी जा रही है। आइआरसीटीसी रेलवे का उपक्रम है।

सवाल और जवाब

सवाल- मेरे द्वारा कैंसिल कराए गए टिकट के रिफंड की स्थिति क्या है?

जवाब- चबीस घंटे से लेकर सात दिवस के भीतर राशि स्वतः खाते में आएगी।

सवाल- तत्काल के टिकट कब बुक कराए जा सकते हैं?

जवाब- एसी श्रेणी के टिकट 10 से और स्लीपर के टिकट सुबह 11 बजे से बुक करा सकते हैं।

सवाल- सीट की उपलब्धता कैसे पता करेंगे?

जवाब- आइआरसीटीसी के पोर्टल पर जाकर आसानी से पता कर सकते हैं। रेलवे सुविधा नंबर 139 पर भी जानकारी मिल जाती है।

सवाल- ई-टिकट कैंसिल कैसे करा सकते हैं?

जवाब- जिस तरह आइआरसीटीसी के पोर्टल से टिकट बुक कराते हैं उसी तरह पोर्टल पर टिकट कैंसिल कराने के भी विकल्प है। विकल्प पर मांगी जानकारी देकर टिकट कैंसिल करा सकते हैं।

Source – Nai Duniya

   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in Know About, Public Facilities, Rail Development, General Tags: , ,