सिर्फ बुजुर्ग-दिव्यांग नहीं, इन 53 लोगों को मिलती ट्रेन किराए में छूट

March 27, 2019, 11:45 AM
Share

अधिकतर लोगों को मानना होता है कि ट्रेन में सिर्फ बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को किराए में छूट मिलती है, हालांकि ऐसा नहीं है. दरअसल भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार करीब 53 वर्ग के लोगों को ट्रेन किराए में छूट मिलती है. आइए जानते हैं वो कौन-कौन से लोग हैं, जिन्हें ट्रेन किराए में छूट मिलती है. अगर आप भी इस किसी श्रेणी में हैं तो फ्री में यात्रा कर सकते हैं…

शारीरिक रूप से विकलांग/पेराप्लेजिक व्यक्ति, नेत्रहीन व्यक्ति, मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों को उनके अटेंडेंट के साथ कई तरह से छूट मिलती है. जो इस प्रकार है-
– द्वितीय श्रेणी, शयनयान, प्रथम श्रेणी, 3 एसी, वातानुकूल कुर्सीयान में 75%
– प्रथम एसी और द्वितीय एसी में 50%
– राजधानी/शताब्दी गाड़ियों की 3 एसी और वातानुकूल कुर्सीयान में 25%
– एमएसटी और क्यूएसटी में 50%.
बता दें कि यह छूट उनके साथ यात्रा कर रहे अटेंडेंट को भी मिलती है.

मरीजों को मिलने वाली छूट इस प्रकार है-

– इलाज के लिए जा रहे कैंसर मरीजों को उनके अटेंडेंट के साथ द्वितीय श्रेणी, प्रथम श्रेणी, वातानुकूल कुर्सीयान में 75%, शयनयान और 3 एसी में 100%, प्रथम एसी और द्वितीय एसी में 50% छूट मिलती है.

– थैलीसीमिया मरीजों, हार्ट सर्जरी के लिए यात्रा कर रहे हार्ट के मरीजों को, गुर्दा रोपण ऑपरेशन/डायलेसिस के लिए यात्रा कर रहे मरीजों को एक अटेंडेंट के साथ द्वितीय श्रेणी, शयनयान, प्रथम श्रेणी, 3 एसी, वातानुकूल कुर्सीयान में 75% और प्रथम एसी और द्वितीय एसी में 50% छूट मिलती है.

– साथ ही हैमोफीलिया रोगी, तपेदिक/लुपस वलगेरिस रोगी, गैर संक्रामक कुष्ठ रोगी, ऑस्टोमी रोगी, अप्लास्टिक अनीमिया से पीड़ित रोगी, सिकल सैल अनीमिया से पीड़ित रोगी, एड्स रोगियों को इलाज के लिए जाते वक्त छूट मिलती है.

वरिष्ठ नागरिक
60 साल और उससे अधिक उम्र के पुरुषों को सभी श्रेणी में 40 फीसदी, 58 साल और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को सभी श्रेणियों में 50% की छूट मिलती है. साथ ही उन्हें यह छूट हमेशा मिलती है.

पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को मिलने वाली छूट इस प्रकार है-
– विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और प्रशंसनीय सेवाओँ के लिए भारतीय पुलिस पुरस्कार के विजेता, 60 वर्ष की आयु के बाद किसी भी प्रयोजन के लिए यात्रा करने वाले पुरूषों को 50% और महिलाओं को 60% की छूट दी जाती है.

– श्रम पुरस्कार विजेताओं, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षक, राष्ट्रीय शौर्य पुरस्कार के प्राप्तकर्ता बालक के साथ यात्रा करने वाला कोई अभिभावकों को 50 फीसदी से अधिक की छूट मिलती है.

युद्ध शहीदों की विधवाओं को इस प्रकार छूट मिलती है

– किसी भी कारण से यात्रा करने वाली युद्ध शहीदों की विधवाओं, आतंकवादियों और उग्रवादियों के विरुद्ध कार्रवाई में मारे गए पुलिस कर्मियों और अर्द्धसेना कार्मिकों की विधवाओं, श्रीलंका में कार्रवाई के दौरान मारे गए आईपीकेएफ कार्मिकों की विधवाओं, आतंकवादियों और उग्रवादियों के विरुद्ध कार्रवाई में मारे गए सैन्य कार्मिकों की विधवाओं, 1999 में कारगिल में ऑपरेशन विजय के शहीदों की विधवाओं को द्वितीय और शयनयान श्रेणी में 75% की छूट मिलती है.

स्टूडेंट्स को मिलने वाली राहत इस प्रकार है- 
– अपने घर और शैक्षणिक दौरों पर जाने वाले छात्रों में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को द्वितीय और शयनयान श्रेणी में 50%, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को द्वितीय और शयनयान श्रेणी में 75% की छूट दी जाती है.

– साल में एक बार अध्ययन दौरे के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों के छात्रों, प्रवेश परीक्षा (मेडिकल, इंजीनियरिंग आदि) प्रवेश परीक्षा हेतु राष्ट्रीय स्तर के लिए ग्रामीण क्षेत्रों की सरकारी स्कूलों की लड़कियों, संघ लोक सेवा आयोग एवं केन्द्रीय चयन आयोगों द्वारा संचालित मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को दूसरे दर्जे में 50% की छूट मिलती है.

– भारत सरकार द्वारा आयोजित शिविरों, संगोष्ठियों में शामिल होने के लिए और छुट्टियों के दौरान ऐतिहासिक और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों के भ्रमण के लिए भी यात्रा करने वाले भारत में अध्ययनरत विदेशी छात्रों, अनुसंधान कार्य के संबंध में यात्राओं के लिए 35 वर्ष तक की आयु के अनुसंधान स्कॉलर, निर्माण शिविरों में भागीदारी करने वाले छात्र और गैर-छात्रों को द्वितीय और शयनयान श्रेणी में 25% की छूट मिलती है.

युवाओं को मिलने वाली छूट इस प्रकार है-
– राष्ट्रीय युवा परियोजना, मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय एकता शिविरों में भाग लेने वाले युवाओं को द्वितीय और शयनयान श्रेणी में 50% फीसदी की छूट मिलती है.

– सार्वजनिक क्षेत्र (केन्द्रीय/राज्य सरकार के कार्यालय, सांविधिक निकाय, नगर निगम, सरकारी उपक्रम, विश्वविद्यालय या सार्वजनिक क्षेत्र निकाय) के संगठनों में नौकरी के लिए साक्षात्कार में भाग लेने जा रहे उम्मीदवारों को द्वितीय और शयनयान श्रेणी में 50% की छूट

– केन्द्र/राज्य सरकार में नौकरी के लिए साक्षात्कार में भाग लेने जा रहे उम्मीदवारों को द्वितीय  श्रेणी में 100%  शयनयान श्रेणी में 50% की छूट मिलती है.

– स्काउटिंग ड्यूटी के लिए भारत स्काउट एवं गाइड्स के उम्मीदवारों को द्वितीय और शयनयान श्रेणी में 50 फीसदी की छूट

किसानों को मिलने वाली छूट इस प्रकार है- 

– कृषि/औद्योगिक प्रदर्शनियों में जाने के लिए किसान और औद्योगिक श्रमिक को द्वितीय और शयनयान श्रेणी में 25% छूट.
– सरकार द्वारा प्रायोजित विशेष गाड़ियों में यात्रा करने वाले किसान को द्वितीय और शयनयान श्रेणी में 33% छूट.
– बेहतर फार्मिंग/डेयरी अध्ययन/ प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों का दौरा करने के लिए किसान एवं दुग्ध उत्पादकों को द्वितीय और शयनयान श्रेणी में 50% छूट.
– भारत कृषक समाज, और सर्वोदय समाज, वर्धा के वार्षिक सम्मेलनों में भाग लेने वाले प्रतिनिधि को द्वितीय और शयनयान श्रेणी में 50% छूट.

कलाकार और खिलाड़ियों को मिलने वाली छूट इस प्रकार है- 

– कलाकार (परफ़ार्मेंस के लिए) को द्वितीय और शयनयान श्रेणी में 75%, प्रथम श्रेणी, वातानुकूल कुर्सीयान, 3 एसी, 2एसी में 50% और राजधानी/शताब्दी/जन शताब्दी, वातानुकूल कुर्सीयान, 3 एसी और 2 एसी गाड़ियों में 50% छूट.

– फिल्म तकनीशियन (फिल्म निर्माण से संबंधित कार्य के लिए यात्रा करने हेतु) को शयनयान श्रेणी में 75%, प्रथम श्रेणी, वातानुकूल कुर्सीयान, 3 एसी, 2 एसी में 50% छूट.

– अखिल भारतीय और राज्य टूर्नामेंट और राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भागीदारी करने वाले खिलाड़िय़ो को 50 से 75 फीसदी की छूट.

– आईएमएफ द्वारा आयोजित पर्वतारोहण अभियान में भाग लेने वाले व्यक्तियों को द्वितीय और शयनयान श्रेणी में 75% और प्रथम श्रेणी में 50% छूट.

– प्रेस संबंधी कार्य के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार/संघ शासित क्षेत्र/जिलों के प्रधान कार्यालयों के मान्यताप्राप्त प्रेस संवाददाताओं को सभी श्रेणियों में और राजधानी/शताब्दी/जन शताब्दी गाड़ियों के कुल किरायों में 50% छूट.

चिकित्सा व्यावसायी

– किसी भी प्रयोजन के लिए यात्रा करने वाले एलोपैथिक डॉक्टरों को सभी श्रेणियों में और राजधानी/ शताब्दी/जन शताब्दी गाड़ियों में 10% छूट.

– छुट्टी और ड्यूटी के लिए नर्स एवं मिडवाईफ को द्वितीय और शयनयान श्रेणी में 25% को छूट.

अन्य (कॉन्फ्रेंस, कैंप, दौरे आदि) को मिलती है छूट- 

सामाजिक/सांस्कृतिक/शैक्षणिक महत्व के लिए ऑल इंडिया निकायों की वार्षिक कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए प्रतिनिधि, शिविर/बैठक/रैली/ट्रैकिंग कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए भारत सेवा दल बैंगलुरू, समाज सेवा के लिए सर्विस सिविल इंटरनेशनल के स्वयंसेवक, शैक्षणिक दौरों के लिए प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों के अध्यापक, एंबुलेंस शिविरों/प्रतियोगिताओँ के लिए सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड और रिलीफ वेलफेयर एंबुलेंस कोर, कोलकाता, के सदस्यों को द्वितीय और शयनयान श्रेणी में 25% छूट मिलती है.

इज्जत एमएसटी
असंगठित क्षेत्रों में कार्य करने वाले 1,500/- रुपए से अनधिक मासिक आय वाले व्यक्तियों के लिए अधिकतम 100 कि.मी. की यात्रा के लिए इज्जत एमएसटी 25 रुपये में बनती है.

Source – Aaj Tak

   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in 1 Rail News, Rail Development, General, Public Facilities, Railway Employee

General - Public

Raipid Rail क्या है? कैसे बदलेगा शहरों का भविष्य | Delhi-Meerut RRTS पूरी जानकारी

view all>>