एमपी के बुंदेलखंड में बिछेगा रेल लाइनों का जाल. एक दर्जन सर्वे को मंजूरी, जबलपुर-दमोह-पन्ना शामिल

July 18, 2019, 12:10 PM
Share

संसद में पेश केंद्रीय बजट में रेलवे के लिए जो बजट जारी किया है, उसमें एमपी में एक दर्जन से ज्यादा नई रेल लाइन सर्वों को मंजूरी दी गई है. जिन नई रेल लाइनों का सर्वे किया जाना है, उसमें एमपी के बुंदेलखंड पर खास मेहरबानी दिखाई गई है, जिसमें जबलपुर-पन्ना व्हाया दमोह, दमोह-हटा-खजुराहो, छिंदवाड़ा-सागर व्हाया करेली, सागर-बांदरी-मालथौन प्रमुख रूप से शामिल हैं. वहीं छत्तीसगढ़ से जबलपुर, मंडला, डिंडौरी होकर भी नई रेल लाइन के सर्वे को मंजूरी मिली है.

रेलवे बजट की जो पिंक जारी की गई है, उसमें नई रेल लाइन सर्वे के लिए भी अच्छा-खासा फंड जारी किया गया है. इन रेल लाइनों का इंजीनियरिंग व ट्रेफिक सर्वे पूरे होने के बाद इसे शुरू करने के लिए आगे की कार्रवाई संभव हो सकेगी.

इन स्थानों पर नई रेल लाइन के सर्वे को मिली मंजूरी

एमपी में पश्चिम-मध्य रेलवे जोनल जोन को जिन नई रेल लाइन बिछाने के लिए इंजीनियंरंग व ट्रेफिक सर्वे को मंजूरी मिली है, उसमें रामगंजमंडी-नीमच (111 किमी), छिंदवाड़ा-सागर व्हाया करेली (202 किमी), जबलपुर-पन्ना व्हाया दमोह (246 किमी), सागर- छतरपुर- खजुराहो- भोपाल ( 320 किमी), दमोह- खजुराहो व्हाया हटा (125 किमी), छिंदवाड़ा-बांदा व्हाया गाडरवारा, उदयपुरा, जयसिंहनगर व सागर (450 किमी), इंदौर-बैतूल (250 किमी), आष्टा-भोपाल-देवास (165 किमी), सुवासरा-मंदसौर (66 किमी), नीमच-सिंगोली-कोटा (150 किमी), झासी-शिवपुरी-सवाईमाधोपुर (290 किमी), जयसिंहनगर-रीवा (130 किमी), मक्सी-हरदा (140 किमी).

दपूमरे बिलासपुर इन शहरों के बीच करेगा नई रेल लाइन का सर्वे

वहीं रेल बजट में दक्षिण-पूर्व-मध्य बिलासपुर जोन को छग-एमपी के जिन शहरों के लिए नई रेल लाइन बिछाने के लिए इंजीनियरिंग व ट्रेफिक सर्वे करने का जिम्मा व बजट मिला है, उसमें रायपुर-जबलपुर व्हाया खैरागढ़-कवर्धा-बोरल (180 किमी), बालाघाट-भरवेली उकवा, जयसिंहनगर-शहडोल, पेेंड्रा- अमरकंटक-डिंडौरी-मंडला, जबलपुर-पेंड्रा व्हाया डिंडौरी, वारासिवनी- खैरलांजी टिरोड़ा शामिल हैं.

जबलपुर-इंदौर न्यू रेल लाइन के लिए मिले 10 करोड़

रेल बजट में जबलपुर से इंदौर के बीच 342 किमी नई रेल लाइन के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रारम्भिक बजट जारी किया गया है. इसके अलावा कटनी-सिंगरौली एवं कटनी बीना के लिए तीसरी रेल लाइन बिछाने के लिए भी बजट जारी किया गया. इंदौर जबलपुर रेल लाइन बहुप्रतिक्षित मांग थी. अभी इसके लिए बजट जारी हुआ है और यह रेल लाइन गाडरवारा से बुधनी होते हुए इंदौर के लिए प्रस्तावित है. जानकारी के अनुसार इसका सर्वे का काम हो चुका है अब डीपीआर सहित अन्य चीजें प्रस्तावित हैं.

जबलपुर मंडल के इन कार्यों के लिए मिला बजट

पमरे के जबलपुर रेल मंडल में कई कार्यों के लिए भी बजट का आवंटन हआ है, जिसमें लम्बे समय से प्रस्तावित कटनी में 21.05 किलोमीटर लम्बे ग्रेड सेपरेटर बाइपास के लिए भी 125 करोड़ रुपए की राशि रेल बजट में प्रस्तावित की गई है. वहीं कटनी-सिंगरौली के बीच 261 किमी रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए 300 करोड़, कटनी-बीना तीसरी लाइन 278.70 किमी. के लिए 180 करोड़ रुपए एवं सतना-रीवा 50 किमी के लिए 40 करोड़, झूकेही से कटनी की ओर कार्ड लाइन 1.6 किमी के लिए 5 करोड़ रुपए प्रस्तावित किए गए हैं.

जोन के इन रेल खंडों को भी मिली राशि

सोनतलाई-बागरातवा-पेच डबलिंग 7 किमी के लिए 20 करोड़, ललितपुर-सतना, रीवा-सिंगरौली एवं महोबा-खजुराहो की कुल 541 किमी के लिए 380 करोड़ रुपए, रामगंजमंडी-भोपाल के कुल 262 किमी. के लिए 280 करोड़ रुपए, भोपाल-बीना की 143 किमी लम्बी तीसरी लाइन के लिए 10 करोड़, गुना-रूठियाई के 20.50 किमी के लिए दो करोड, बुदनी-बरखेड़ा की 33 किमी तीसरी लाइन के लिए 60 करोड़, बीना-कोटा 282.66 किमी के लिए 240 करोड़, बरखेड़ा-हबीबगंज तीसरी लाइन 41.42 किमी. के लिए 45 करोड़, इटारसी-बुदनी तीसरी लाइन 25.09 किमी. के लिए 5 करोड व पवारखेड़ा-जूझारपुर-सिंगल लाइन फ्लाइओवर अप डाईरेक्शन 15.89 किमी. के लिए 56 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है.

Source – Pal Pal india

   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in Rail Development, General, Public Facilities