सिर्फ 25 रुपये में रेलवे देता है यह खास सुविधा, लोग उठा रहे हैं पूरा लाभ

December 29, 2019, 12:00 PM
Share

यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भारतीय रेलवे आए दिन कोई न कोई बदलाव करती रहती है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि हमें रेलवे की सुविधाओं के बारे में पता ही नहीं होता। आज हम आपको रेलवे की एक ऐसी ही सुविधा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके तहत मात्र 25 रुपये खर्च करने पर आप हजारों रुपये बचा सकते हैं।

भारतीय रेलवे यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर सस्ते में रूम बुक करने की सुविधा देती है। ये रूम एसी और नॉन एसी विकल्प के साथ सिंगल, डबल बेड और शयनकक्ष के रूप में भी उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 25 रुपये है। जी हां, मात्र 25 रुपये में आप रेलवे का रिटायरिंग रूम बुक कर सकते हैं।

आइए जानते हैं कि रेलवे में रूम बुक करने का रेट कार्ड क्या है।

अगर आप तीन घंटे के लिए रूम बुक करना चाहते हैं, तो आपको 25 रुपये खर्च करने होंगे।
चार से छह घंटे के लिए 40 रुपये।
सात से नौ घंटे के लिए 50 रुपये।
10 से 12 घंटे के लिए 60 रुपये।
13 से 15 घंटे के लिए 70 रुपये।
16 से 18 घंटे के लिए 80 रुपये।
19 से 21 घंटे के लिए 90 रुपये।
22 से 24 घंटे के लिए 100 रुपये।
48 घंटे के लिए 200 रुपये।

पांच रुपये की मिलेगी छूट
इतना ही नहीं, इस पर रेलवे आपको छूट भी देता है। अगर आप रूम बुकिंग का पेमेंट डिजिटली करते हैं तो आपको पांच रुपये की छूट मिलेगी।

आइए जानते हैं कि आप रिटायरिंग रूम बुक कैसे कर सकते हैं।

ऐसे करें बुकिंग
अगर आप भी रिटायरिंग रूम बुक करने की योजना बना रहे हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट पर जाना होगा।
वेबसाइट पर यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए आपको अपना खाता खोलना होगा।
अब पीएनआर नंबर विकल्प में पीएनआर नंबर डालें।
इसके बाद आप अपनी जरूरत के मुताबिक रिटायरिंग रूम या डॉर्मिटरी बुक कर सकते हैं।

कैंसिल करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप चेक इन से 48 घंटे पहले रिटायरिंग रूम की बुकिंग कैंसिल कराते हैं, तो आपकी 20 फीसदी राशि कट जाएगी। लेकिन अगर आपने रिटायरिंग रूम को चेक इन से 24 घंटे पहले रद्द किया, तो आपकी 50 फीसदी राशि काट ली जाएगी।

हालांकि इस सुविधा का लाभ हर कोई नहीं उठा सकता, जिन यात्रियों की टिकट कंफर्म होगी, सिर्फ वे ही रिटायरिंग रूम बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि यह सेवा देश के हर रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध नहीं है।

Source – Jagran

   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in 3 Always Important, Public Facilities, General, Public Facilities

General - Public

Raipid Rail क्या है? कैसे बदलेगा शहरों का भविष्य | Delhi-Meerut RRTS पूरी जानकारी

view all>>