Railway Apprentice 2023: ITI और Non-ITI के लिए रेलवे में अप्रेंटिस के सैंकड़ों पदों पर भर्ती, अभी करें अप्लाई

November 1, 2023, 7:47 AM
Share

BLW Apprentice 2023: बनारस लोकोमोटिव वर्क्स, वाराणसी ने अप्रेंटिस के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार नीचे डिटेल पढ़कर इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Railway BLW Apprentice 2023: रेलवे में नौकरी करने का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी है। बनारस लोकोमोटिव वर्क्स, वाराणसी ने अप्रेंटिस के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। पंजीकरण प्रक्रिया चालू है और 25 नवंबर, 2023 आवेदन करने की आखिरी तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट – apprenticeblw.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

BLW Apprentice 2023: रिक्ति विवरण

अधिसूचना संख्या 46वें बैच अधिनियम के तहत अपरेंटिस के रूप में आईटीआई और गैर-आईटीआई सीटों के लिए कुल 374 रिक्तियों पर भर्ती भर्ती की जाएगी। इसमें 300 रिक्तियां आईटीआई के उम्मीदवारों के लिए हैं और 74 गैर-आईटीआई के लिए हैं।

BLW Apprentice 2023: आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष है। उम्मीदवार की अधिकतम आयु आईटीआई के लिए 24 वर्ष और गैर आईटीआई के लिए 22 वर्ष निर्धारित है। आयुसीमा में छूट नियमानुसार लागू है।

BLW Apprentice 2023: कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन मैट्रिक परीक्षा में अंकों के प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा। हालांकि, गैर-आईटीआई चयन में, आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा लेकिन उन्हें आईटीआई स्कोर का कोई वेटेज नहीं दिया जाएगा। उनके पास आवेदन शुरू होने की तारीख, यानी 26/10/2023 से पहले-पहले केवल अधिसूचित ट्रेड की मार्कशीट/प्रमाणपत्र होना चाहिए।

BLW Apprentice 2023: आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 100  रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। महिला/एससी/एसटी/पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

BLW Apprentice 2023: आवेदन कैसे करें

इच्छुक उम्मीदवार 25 नवंबर, 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद, उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए फाइनल सबमिट किए गए ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट ले सकते हैं।
   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in 1 Rail News, General - Public, General, Public Facilities