रेलवे में खेल कोटे में भर्ती शुरू

October 5, 2023, 12:21 PM
Share

खेल कोटे से भारतीय रेलवे में भर्तियां शुरू की गई है, इन भर्तियों के लिए अप्लाई करने के लिए आवेदन की मांग की गई है. ये भर्ती आरआरसी करेगा. खेल कोटा के तहत रेलवे में भर्ती के आवेदन देने की अंतिम तारीख 3 नवंबर है.

RRC Job Vacancy:  बहुत समय से उत्तर मध्य रेलवे ने भर्ती की तैयारी की है. यह भर्ती खेलकूद कोटे के तहत की जाएगी. अलग अलग खेलों के लिए आवेदन की मांग की गई है. ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 3 नवंबर को तय की गई है. भर्ती संबंधी पूरी प्रक्रिया रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ की ओर से किया जाएगा. जो भी अभ्यर्थी अप्लाई करना चाहते हैं वो 3 नवंबर से पहले विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती से ग्रुप डी के 41 पदों को खेल कोटा से भरा जाएगा.

भर्ती प्रक्रिया

टेस्ट के लिए सभी आवेदकों को बुलाया जाएगा और फिर भर्ती के अगले फेज के लिए केवल एफआईटी उम्मीदवारों का मुल्यांकन होगा. यानी खेल कौशल, शारीरिक फिटनेस के साथ ही परीक्षण के समय कोच की टिप्पणियां के लिए उम्मीदवार को 40 में से 25 या उससे भी ज्यादा अंग प्राप्त होना. उम्मीदवारों को इस बात पर ध्यान देना होगा कि टेस्ट समिति अगर अयोग्य घोषित कर दिए गए हो तो भर्ती समिति आगे मूल्यांकन नहीं करेगा.

क्रिकेट में खाली पदों की डीटेल

क्रिकेट में एक मध्यम पेस गेंदबाज (पुरुष)
एक मध्यम पेसर आलराउंडर व स्पिनर आलराउंडर (महिला)
कुश्ती में 86 किग्रा फ्री स्टाइल में एक पद (पुरुष)
मुक्केबाजी 92 किग्रा में एक पद (पुरुष)
जिमनास्टिक में एक पद (महिला)
भारोत्तोलन 81 किग्रा भार वर्ग (महिला)
बैडमिंटन एक पद (पुरुष)
जेवलिन थ्रो में एक पद (महिला)
हाकी में एक मिड फील्डर (पुरुष)
एक फारवर्ड (महिला)
बास्केटबाल में एक आलराउंडर व एक पोस्ट
टेबल टेनिस में एक खिलाड़ी
कबड्डी में एक रेडर
एक लेफ्ट कवर

एथलीट में खाली पद

कुश्ती 97 किग्रा फ्री स्टाइल एक पद (पुरुष)
भारोत्तोलन 96 किग्रा एक पद (पुरुष)
96 किग्रा एक पद (महिला)
पावर लिफ्टिंग 120 किग्रा में एक पद (पुरुष)
मुक्केबाजी 54 किग्रा में एक पद (पुरुष) पर भर्ती होगी.

कौन होंगे पात्र

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेता
अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालय प्रतियोगिता में पदक विजेता
फेडरेशन कप में पदक विजेता
ओलंपिक व एशियन गेम्स में पदक विजेता
भर्ती से जुड़ी जानकारियां आरआरसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है. आनलाइन आवेदन की स्वीकार्यता होगी.

   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in 1 Rail News, General - Public, Vacancy, General, Public Facilities, Railway Employee Tags: , , , , ,