रेलवे स्टेशन के हर स्टॉल पर लगेगा ‘No Bill No Pay’ का बोर्ड, नहीं लगाने पे होगी सख्त कार्यवाई

August 18, 2020, 10:06 AM
Share

भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, स्टेशन के सभी स्टॉल पर ‘नो बिल नो पे’ (No Bill-No Pay) का बोर्ड लगाना अनिवार्य कर दिया है. रेलवे ने एक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि भारतीय रेल के सभी जोनों एवं मंडलों के सभी स्टेशनों पर लगे स्टालों पर ‘नो बिल नो पे’ (No Bill-No Pay) का बोर्ड प्रदर्शित करना अनिवार्य है. साथ ही साथ पीओएस (Point on sale) मशीन भी लगाना जरुरी होगा, जहां कहीं भी निर्देश के पालन में कमी पाई जाएगी उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाई करने का प्रावधान किया जाए.

पूर्व-मध्य रेल (ईसीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने सोमवार को बताया कि भारतीय रेल ने यात्रियों की

सुविधा और अधिकार में वृद्धि करते हुए सभी जोन एवं मंडल को निर्देश जारी किया गया है कि सभी स्टेशनों पर उपलब्ध स्टालों पर नो बिल-नो पे का बोर्ड प्रदर्शित करना और पीओएस मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है. जहां कहीं भी निर्देश के पालन में कमी पाई जाएगी उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

शर्तों का पालन नहीं करने पर देना होगा जुर्माना-
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि स्टेशनों पर उपलब्ध सभी स्टॉल यात्रियों के भुगतान किए जाने पर उन्हें बिल देने की व्यवस्था करें और जो सुविधा प्रदाता इन शर्तों का पालन करने में असफल होते हैं उन्हें भारी जुर्माना देना होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह से यह निर्णय यात्रियों की सुविधा की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा.
पूर्व मध्य रेल भी यात्रियों की सेवा हेतु सदैव तत्पर है. पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री ललित चंद्र त्रिवेदी के द्वारा सभी मंडलों दानापुर, सोनपुर, धनबाद, समस्तीपुर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मंडल रेल प्रबंधको को इससे संबंधित दिशा निर्देश देते हुए इनका अनुपालन सुनिश्चित करने की बात कही गई है.

सभी डीआरएम यह सत्यापित करने या जांच करने की व्यवस्था करें कि स्टॉल पर ‘नो बिल-नो पे’ का बोर्ड लगा है कि नहीं एवं उन पर पीओएस मशीन उपलब्ध है एवं चालू रूप में है कि नहीं. यात्रियों के भुगतान किए जाने पर उन्हें बिल देने की व्यवस्था करें और जो सुविधा प्रदाता इन शर्तों का पालन करने में असफल होते हैं उन्हें भारी फाइन लगाया जाए.

Source – News 18

   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in Rules, General Tags: , ,