रेलवे में निकली बंपर वैकेंसी

July 17, 2023, 3:58 PM
Share

RRC Recruitment 2023: रजिस्ट्रेशन जारी हैं, जानिए कैसे होगा सेलेक्शन

Indian Railway Jobs: रेलवे में नौकरी की तलाश है तो नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे में निकली इन भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से 1104 पद भरे जाएंगे.

RRC North Eastern Railway Recruitment 2023: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे, गोरखपुर ने अप्रेंटिस के पद पर भर्ती निकाली है. वे कैंडिडेट्स जो इन पद पर आवेदन करने की इच्छा रखते हों, वे बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर दें. आवेदन जारी हैं और इन वैकेंसी के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट है 02 अगस्त 2023 है. 03 जुलाई से रजिस्ट्रेशन लिंक खुल गया है. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से विभिन्न ट्रेड में कुल 1104 पद भरे जाएंगे. ये भर्तियां नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे की अलग-अलग यूनिट्स के लिए हैं.

इस वेबसाइट से करें आवेदन

इन पद पर अप्लाई करने के लिए आपको नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – ner.indianrailways.gov.in. बाकी इन पद के बारे में डिटेल जानने के लिए rrcgorakhpur.net पर भी जा सकते हैं. आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे. किसी और माध्यम से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं होगा.

कौन कर सकता है अप्लाई

इन वैकेंसी के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास की हो. इसके साथ ही उसके पास संबंधित ट्रेड में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ डिप्लोमा भी होना चाहिए. इन पद के लिए आयु सीमा 15 से 24 साल तय की गई है. डिटेल जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर सकते हैं.

सेलेक्शन कैसे होगा

इन पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन मेरिट के आधार पर होगा. उनके द्वारा दिए गए डॉक्यूमेंट्स के आधार पर मेरिट तैयार होगी और सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को कुछ समय के लिए ट्रेनिंग पीरियड पर रखा जाएगा.

इन पद पर आवेदन करने के लिए यूआर और ओबीसी कैंडिडेट्स को 100 रुपये शुल्क देना है. जबकि आरक्षित श्रेणी, पीएच और महिला कैंडिडेट्स को शुल्क नहीं देना है.

   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in 1 Rail News, Job & Career, General