मध्य रेल दिवाली और छठ त्योहारों के लिए 28 विशेष ट्रेन सेवा चलाएगा

September 3, 2024, 10:45 PM
Share

आगामी त्यौहारी (फेस्टिव) सीजन के लिए भारत के उत्तरी भागों की यात्रा करने वाले यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए, रेलवे ने दिवाली और छठ त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए 28 विशेष ट्रेन सेवा चलाने का निर्णय लिया है। विवरण इस प्रकार है:

एलटीटी मुंबई-बनारस साप्ताहिक विशेष (4 सेवाएं)

01053 साप्ताहिक विशेष बुधवार दिनांक 30.10.2024 और 06.11.2024 को एलटीटी मुंबई से 12.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.05 बजे बनारस पहुंचेगी। (2 सेवा)

01054 साप्ताहिक विशेष गुरुवार दिनांक 31.10.2024 और 07.11.2024 को 20.30 बजे बनारस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23.55 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी। (2 सेवा)
 
ठहराव : कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी और वाराणसी।

संरचना: 6 वातानुकूलित-III टियर, 10 शयनयान श्रेणी, 3 द्वितीय श्रेणी जिसमें 1 गार्ड ब्रेक वैन और 1 जेनरेटर कार (20 एलएचबी कोच) शामिल हैं।

एलटीटी-दानापुर द्वि-साप्ताहिक विशेष (8 सेवाएं)

01009 द्वि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 26.10.2024, 28.10.2024, 02.11.2024 और 04.11.2024 को सोमवार और शनिवार को 12.15 बजे एलटीटी मुंबई से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। (4 सेवा)

01010 द्वि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 27.10.2024, 29.10.2024, 03.11.2024 और 05.11.2024 को प्रत्येक मंगलवार और रविवार को 18.15 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23.55 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी। (4 सेवा)

ठहराव : कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छेवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.,बक्सर एवं आरा.

संरचना: 6 वातानुकूलित-III टियर, 10 शयनयान श्रेणी, 3 द्वितीय श्रेणी जिसमें 1 गार्ड ब्रेक वैन और 1 जेनरेटर कार (20 एलएचबी कोच) शामिल हैं।

एलटीटी-समस्तीपुर साप्ताहिक विशेष (4 सेवा)

01043 साप्ताहिक विशेष गुरुवार दिनांक 31.10.2024 और 07.11.2024 को एलटीटी मुंबई से 12.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 21.15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। (2सेवा)

01044 साप्ताहिक विशेष दिनांक 01.11.2024 और 08.11.2024 तक शुक्रवार को 23.20 बजे समस्तीपुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 07.40 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी। (2 सेवा)

ठहराव : कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छेवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर।

संरचना: 6 वातानुकूलित-III टियर, 10 शयनयान श्रेणी, 3 द्वितीय श्रेणी जिसमें 1 गार्ड ब्रेक वैन और 1 जेनरेटर कार (20 एलएचबी कोच) शामिल हैं।

एलटीटी-प्रयागराज साप्ताहिक विशेष (4 सेवा)

01045 साप्ताहिक विशेष मंगलवार दिनांक 29.10.2024 और 05.11.2024 को 12.15 बजे एलटीटी मुंबई से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11.20 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। (2 सेवा)

01046 वातानुकूलित साप्ताहिक विशेष बुधवार दिनांक 30.10.2024 और 06.11.2024 को 18.50 बजे प्रयागराज से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.05 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी। (2 सेवा)

ठहराव: कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर और शंकरगढ़।

संरचना: 2 वातानुकूलित-III टियर, 8 शयनयान श्रेणी, 8 द्वितीय श्रेणी जिसमें 2 गार्ड ब्रेक वैन (18 आईसीएफ कोच) शामिल हैं।

एलटीटी-गोरखपुर द्वि-साप्ताहिक विशेष (8 सेवाएं)

01123 द्वि – साप्ताहिक विशेष शुक्रवार और रविवार दिनांक 25.10.2024, 27.10.2024, 01.11.2024 और 03.11.2024 को एलटीटी मुंबई से 12.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18.55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। (4 सेवा)

01124 द्वि – साप्ताहिक विशेष शनिवार और सोमवार दिनांक 26.10.2024, 28.10.2024, 02.11.2024 और 04.11.2024 को गोरखपुर से 21.15 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 07.25 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी। (4 सेवा)

ठहराव : ठाणे कल्‍याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्‍मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा और बस्‍ती।

संरचना: 2 वातानुकूलित-III टियर, 8 शयनयान श्रेणी, 8 सामान्य द्वितीय श्रेणी जिसमें 2 गार्ड ब्रेक वैन (18 आईसीएफ कोच) शामिल हैं।

आरक्षण: त्‍योहार विशेष ट्रेन संख्‍या 01053, 01009, 01043, 01045 और 01123 की विशेष शुल्‍क पर बुकिंग दिनांक 05.09.2024 को सभी कम्‍प्‍यूटरीकृत आरक्षण केन्‍द्रों और वेबसाइट http://www.irctc.co.in पर खुलेगी।

उक्त विशेष ट्रेन सेवाओं के समय एवं ठहराव की विस्‍तृत जानकारी के लिए कृपया http://www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखें या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे विशेष ट्रेन सेवाओं का लाभ उठाएं

   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in 1 Rail News, 2 Railway Employee, General - Public, General, Public Facilities