पश्चिम रेलवे मुंबई सेंट्रल एवं बरौनी के बीच चलाएगी स्पेशल ट्रेन

July 18, 2024, 8:36 PM
Share

पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त यात्रियों को समायोजित करने के उद्देश्य से मुंबई सेंट्रल एवं बरौनी स्टेशनों के बीच विशेष किराये पर साप्ताहिक स्‍पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस स्‍पेशल ट्रेन का विवरण निम्नानुसार है:

ट्रेन संख्‍या 09145/09146 मुंबई सेंट्रल – बरौनी साप्ताहिक स्पेशल (12 फेरे)

ट्रेन संख्या 09145 मुंबई सेंट्रल-बरौनी स्पेशल सोमवार को मुंबई सेंट्रल से 10.30 बजे प्रस्थान करेगी और बुधवार को 04.00 बजे बरौनी पहुँचेगी। यह ट्रेन 22 जुलाई, 2024 से 26 अगस्त, 2024 तक चलेगी। इसी तरहट्रेन संख्या 09146 बरौनी-मुंबई सेंट्रल स्पेशल गुरुवार को बरौनी से 01.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18.40 बजे मुंबई सेंट्रल पहुँचेगी। यह ट्रेन 25 जुलाई, 2024 से 29 अगस्त, 2024तक चलेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवलीवापीसूरतभरूचवडोदरारतलामउज्जैनसंत हिरदाराम नगरविदिशाबीनावीरांगना लक्ष्मीबाईकानपुर सेंट्रललखनऊगोंडामनकापुरबस्तीखलीलाबादगोरखपुरदेवरिया सदरसीवानछपराहाजीपुरमुजफ्फरपुर और समस्तीपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09145 की बुकिंग19 जुलाई, 2024 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव के समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in. पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in 1 Rail News, General - Public

General - Public

Raipid Rail क्या है? कैसे बदलेगा शहरों का भविष्य | Delhi-Meerut RRTS पूरी जानकारी

view all>>