IRCTC से ऑनलाइन टिकट बुक करने वालों को 24 घंटे फ्री मिलेगी ये सुविधा

January 29, 2020, 11:52 AM
Share

आईआरसीटीसी रेल यात्रियो के लिए समय-समय पर नई सेवाओं को शुरू करता रहता है. ताजा मामले में आईआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) से युक्त चैटबोट फीचर ‘Ask Disha’ को शुरू किया है. बता दें कि टिकट बुक करने वालों के लिए यह सुविधा काफी महत्वपूर्ण है. IRCTC ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि अब यह सुविधा 24 घंटे रेल यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी.

Ask Disha फीचर के जरिए रेल यात्रियों को उनके सवाल का जवाब तुरंत मिल सकेगा. यह फीचर वेबसाइ) पर दाहिनी ओर नीचे मिलता है. रेल यात्री टिकट कैंसिलेशन, तत्काल टिकट बुकिंग, टिकट बुकिंग और अन्य सवालों के जवाब पा सकेंगे. IRCTC का कहना है कि Ask Disha के जरिए रेल यात्री कोई सवाल पूछ सकते हैं.

Ask Disha चैट बॉक्स में सवाल टाइप करते ही आपका जवाब मिल जाएगा. रेल यात्री Ask Disha के जरिए चैट बॉक्स में सवाल लिखते हैं कि ई टिकट को कैसे कैंसिल करें और कैसे रिफंड पाएं. इसके जवाब में Ask Disha पूरा प्रोसेस बता देगी. कोई भी यूजर हिंदी या अंग्रेजी में सवाल पूछ सकता है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले बजट के मुकाबले 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रेलवे बजट में 8 फीसदी से 10 फीसदी तक इजाफा कर सकती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आगामी बजट में रेलवे में इंफ्रा, निजीकरण और सुरक्षा पर खासा जोर दिया जा सकता है. बता दें कि पिछले बजट वर्ष 2019-20 में रेलवे को 65,837 करोड़ रुपये दिए गए थे, जबकि इस बार यह बजट बढ़कर 72,000 करोड़ रुपये हो सकता है.

Source – News state

   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in Public Facilities, Public Facilities

General - Public

Raipid Rail क्या है? कैसे बदलेगा शहरों का भविष्य | Delhi-Meerut RRTS पूरी जानकारी

view all>>