यूपी में है चौबीसों घंटे चलने वाला इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां से मिलती है भारत के हर कोने के लिए ट्रेन

August 7, 2023, 5:39 PM
Share

यूपी में भारत की एक ऐसा इकलौता रेलवे स्टेशन है, जहां ट्रेनें 24 घंटे चलती है। यहां से भारत के हर कोने के लिए ट्रेनें भी चलती हैं। जानिए इस रेलवे स्टेशन के बारे में।

यूपी में है चौबीसों घंटे चलने वाला इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां से मिलती है भारत के हर कोने के लिए ट्रेन

आपने अभी तक कई रेलवे स्टेशन से ट्रेन ली होगी, जिसके चलने का अपना एक समय होता है, जैसे कोई ट्रेन रात के वक्त चलती है, तो कोई सुबह के समय चलती है। लेकिन आपने कभी सोचा है कि भारत में एक ऐसी ट्रेन भी होगी जो चौबीस घंटे चलती होगी, जी हां, ये ट्रेन यूपी में चलती है। यूपी के इस जिले में चलने वाली ट्रेन को भारत की सबसे व्यस्त ट्रेन कहना गलत नहीं होगा।

आप देश के जिस भी कोने में जाना चाहें, यहां से आपको 24 घंटे ट्रेन मिल जाएगी। हम बात कर रहे हैं, मथुरा जंक्शन की जहां से उत्तर भारत के लिए दर्जनों ट्रेनें चलती है, दक्षिण में जाने वाली करीबन हर ट्रेन दिल्ली के बाद यहां से गुजरती है। चलिए आपको इस रेलवे स्टेशन के बारे में बताते हैं। (photo credit: wikimedia commons.com)

​कहां आता है ये रेलवे स्टेशन ​

ये जंक्शन उत्तर मध्य रेलवे स्टेशन में आता है, जिसे देश का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन भी कहते हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी के बीच आ रही कई राज्य और शहरों के लिए मथुरा जंक्शन से ट्रेन पकड़ सकते हैं। इसके अलावा यहां से यूपी और राजस्थान के साथ-साथ कई अन्य राज्यों के लिए भी ट्रेन चलती है। (photo credit: indiarailinfo)

​भारत के हर कोने के लिए मिलती है ट्रेन ​

भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि और तीर्थ के रूप में फेमस मथुरा शहर में आप कई बार गए होंगे। ट्रेन से जाने से वाले यात्री मथुरा जंक्शन पर भी उतरे होंगे, लेकिन शायद इस रेलवे जंक्शन की खूबियों के बारे में नहीं जानते होंगे। बता दें, मथुरा जंक्शन उत्तर मध्य रेलवे में स्थित है, इस जंक्शन से पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण दिशा के लिए 7 अलग-अलग रुट की ट्रेनें चलती हैं। (photo credit: wikimedia commons)

​रोज चलती हैं ट्रेनों का रूट ​

देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में एक मथुरा जंक्शन भी है, जिसपर 10 प्लेटफॉर्म बने हुए हैं। यहां से हर वक्त ट्रेनें गुजरती हैं। दिल्ली से केरल तमिलनाडु, आंध्रा प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, छत्तीसगढ़ जैसे कई राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनें मथुरा जंक्शन से जरूर गुजरती हैं। इस जंक्शन पर आप सुबह से लेकर रात तक ट्रेनों का आना-जाना कर सकते हैं। (photo credit: wikimedia commons)

​इस पर से 197 ट्रेनों का पड़ाव ​

इंडिया रेल इंफो के मुताबिक, मथुरा जंक्शन से 197 ट्रेनों का पड़ाव देखने को मिलता है। इनमें राजधानी, शताब्दी, जन शताब्दी, गरीब रथ, 57 मेल एक्सप्रेस, 6 संपर्क क्रांति, 114 सुपर फास्ट ट्रेन जैसी रेल गुजरती हैं। यहां से रोज रोज 13 ट्रेनें अपना सफर शुरू करती हैं, ऐसे में आप मथुरा जंक्शन से देश के अधिकतर शहरों में जाने के लिए ट्रेन ले सकते हैं। मथुरा जंक्शन पर पहली बार साल 1875 में ट्रेन चली थी।

   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in 1 Rail News, 3 Always Important, General - Public, Rail Development, General, Public Facilities