पमरे के कोटा मंडल में अधोसंरचना कार्यो के अंतर्गत 07 एलएचएस का निर्माण कार्य पूर्ण

September 30, 2023, 6:20 PM
Share

जबलपुर , पश्चिम मध्य रेल में संरक्षा एवं अनुरक्षण के तहत अधोसंरचना के निर्माण कार्य को गति प्रदान करते हुए तीव्र गति से निष्पादित किया जा रहा है। पश्चिम मध्य रेल ट्रेनों के सरंक्षित एवं सुगम परिचालन के लिए निरंतर प्रयासरत रहता है। रेल संरक्षा और यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार रोड ओवर ब्रिज / रोड अंडर ब्रिज/ सीमित ऊँचाई वाले सबवे बनाए जाते हैं।

इसी श्रंखला में पमरे द्वारा अधोसंरचना के निर्माण कार्य में गति प्रदान करते हुए इस चालू वित्तीय वर्ष में
पश्चिम मध्य रेल के कोटा मंडल में अब तक 07 समपार फाटकों के स्थान पर सीमित ऊँचाई वाले सबवे (5) तैयार कर यात्रियों एवं रोड यूजर्स की सुरक्षा को और भी दुरुस्त करने का कार्य किया है, जिससे रेल और रोड ट्रैफिक के आवागमन की अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित हुई है। इससे रोड एवं रेल परिचालन आसान तथा सुगम हुआ है।

कोटा मंडल में निम्नलिखित 07 लेवल क्रासिंग गेट के स्थान पर बनाये गए एल.एच.एस. :

इस वित्तीय वर्ष में कोटा मंडल में समपार फाटक क्र. 70 भवानी मंडी – धुआंखेड़ी सेक्शन, समपार फाटक क्र. 80 झालावाड़ रोड – रामगंज मंडी सेक्शन, समपार फाटक क्र. 62 कुरलासी – भवानी मंडी सेक्शन, समपार फाटक क्र. 88 मोड़क – कंवलपुरा सेक्शन, समपार फाटक क्र. 257, 26। जाजनपट्टी – मुड़ेसी रामपुर सेक्शन तथा समपार फाटक क्र. 262 मुड़ेसी रामपुर यार्ड में उक्त 07 समपार फाटकों के स्थान पर सीमित ऊँचाई वाले सबवे प्रदत्त किये गये है जिससे समपार फाटकों में रोड यूजर्स के समय की बचत के साथ साथ सुरक्षा एवं
संरक्षा भी सुनिश्चित हुई है।

इस वित्तीय वर्ष में पमरे के तीनों मंडलों में कुल 35 समपार फाटकों को बंद कर उनके स्थान पर सीमित
ऊँचाई सबवे की सुविधा प्रदान किये जाने का लक्ष्य निर्धारित है एवं तीव्रता से इन कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है।

पश्चिम मध्य रेल तीनों मण्डलों पर आगे भी अधोसंरचना के निर्माण कार्यों हेतु कृतसंकल्पित है।

   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in 1 Rail News, General - Public, Rail Development, General, Public Facilities