किसानों के बाद अब पूर्व सैनिकों ने घेरा रेलवे ट्रैक, One Rank One Pension की मांग को लेकर शुरू किया प्रदर्शन

November 26, 2023, 11:37 AM
Share

जालंधर में किसानों के बाद शंभू में रेलवे ट्रैक पर पूर्व सैनिकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वन रैंक वन पेंशन को लेकर रिटायर्ड फौजियों द्वारा दिल्ली धरने पर जाने को लेकर प्रशासन द्बारा शंभू बॉर्डर पर रोके जाने के चलते रिटायर्ड फौजियों ने शंभू ट्रैक पर ही धरना लगा दिया। जानकारी है कि कुछ ट्रेनों को अंबाला में रोका गया है।

  1. राजपुरा में पंजाब और हरियाणा की तरफ से कोई ट्रेन नहीं पहुंची।
  2. कुछ ट्रेनों को अंबाला में रोका गया है।
  3. अन्य ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं।

शंभू में वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर पूर्व सैनिकों की ओर से रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन शुरू किया है। हालांकि शुरुआत में करीब 20 पूर्व सैनिक ही ट्रैक पर बैठे थे लेकिन समय के साथ-साथ प्रदर्शनकारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

वहीं पुलिस बल भी शंंभू रेलवे ट्रैक पर मौजूद है। अमृतसर से आज दिल्ली की ओर रवाना हुई शताब्दी एक्सप्रेस को वाया चंडीगढ़ भेजा जा रहा है। इसके अलावा लंबी दूरी की सात ट्रेनें प्रभावित हैं।

ट्रेनों को अंबाला में रोका गया

इस समय करीब 100 पूर्व सैनिक शंभू में रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं। जिस कारण राजपुरा में पंजाब और हरियाणा की तरफ से कोई ट्रेन नहीं पहुंची। जानकारी है कि कुछ ट्रेनों को अंबाला में रोका गया है, जबकि अन्य ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं।

प्रदर्शन का असर लुधियाना के रेल यातायात पर भी देखने को मिल रहा है। लुधियाना आने वाली गई गाड़ियां इससे प्रभावित हो गई हैं। शताब्दी और शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस को अंबाला से चंडीगढ़ के लिए डायवर्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही स्टेशन पर भी यात्रियों को ट्रेन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

यात्रियों को करना पड़ेगा लंबा इंतजार

पैसेंजर ट्रेनों को जहां रद्द किया जा रहा है। वहीं लंबे रूट की गाड़ियों को चंडीगढ़ डायवर्ट कर आगे के गंतव्य के लिए भेजा जा रहा है। इस प्रक्रिया में दो से तीन घंटे देरी से ट्रेन लुधियाना के रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसका मुख्य कारण लुधियाना चंडीगढ़ रेल लाइन सिंगल लाइन होने के चलते ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए इसमें रेलवे को अधिक समय लगेगा। यात्रियों को सफर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

पूर्व रिटायर्ड फौजी कपिल कुमार ने बताया कि हम जैसे ही हरियाणा में प्रवेश हुए वहां प्रशासन ने हमे दिल्ली जंतर-मंतर पर जाने से मना कर दिया। इसके बाद हम शंभू में आ गए। साथ ही अपनी मांगों को लेकर करीब 1000 से ज्यादा रिटायर्ड फौजियों ने यहां धरना दिया।

अंबाला की तरफ से आने वाली रेलगाड़ियों की आवाजाही बंद

अंबाला की तरफ से आने वाली रेलगाड़ियों की आवाजाही बंद हो गई है। वहीं अमृतसर से नई दिल्ली की तरफ जाने वाली रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से दो से तीन घंटे देरी से आने की वजह से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।

इन ट्रेनोंं के समय में हुई देरी

इनमें आम्रपाली एक्सप्रेस करीब 2:15 घंटे, सचखंड एक्सप्रेस 12716 करीब 2:45 घंटे, न्यू दिल्ली इंटरसिटी 12460 करीब डेढ़ घंटा, पश्चिम एक्सप्रेस 12926 एक घंटा 15 मिनट, अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 11057 सवा 2 घंटे देरी से चल रही है। इसी तरह से अमरपाली एक्सप्रेस के स्लीपर के छह डब्बे आगे आने की वजह से भी यात्रियों में भगदड़ सी मच गई, क्योंकि अमूमन इस रेलगाड़ी में स्लीपर के डिब्बे पीछे ही आते हैं और इस बार उन्हें आगे लगा दिया गया था।

इन ट्रेनों को किया गया डायवर्ट

पुणे-जम्मू तवी डायवर्ट

ट्रेन नंबर/11077 (पुणे-जम्मू तवी) को चंडीगढ़-सानेहवाल के रास्ते डायवर्ट किया गया है। यह ट्रेन अंबाला सिटी, राजपुरा, सरहिंद और खन्ना नहीं गई।

छतर पति शिवाजी टर्मिनस-अमृतसर डायवर्ट

ट्रेन नंबर 11057 (छतर पति शिवाजी टर्मिनस-अमृतसर) को चंडीगढ़-साहनेवाल के रास्ते डायवर्ट किया गया है। यह ट्रेन अंबाला सिटी, राजपुरा, पटियाला, नाभा, धुरी, मलेरकोटला और अहमदगढ़ स्टेशन नहीं जाएगी।

डा.अंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा डायवर्ट

ट्रेन नंबर 12919 (डा.अंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा) को झाकल-धुरी-लुधियाना के रास्ते डायवर्ट किया गया है। यह ट्रेन अंबाला कैंट, सरहिंद, खन्ना नहीं गई।

बांद्रा टर्मिनस-श्री माता वैष्णो देवी डायवर्ट

-ट्रेन नंबर 12471 (बांद्रा टर्मिनस-श्री माता वैष्णो देवी कटरा)) को झाकल-धुरी-लुधियाना के रास्ते डायवर्ट किया गया है। यह ट्रेन अंबाला कैंट नही गई।

-ट्रेन नंबर 12715 (नांदेड़ अमृतसर, ट्रेन को नई दिल्ली में रोक दिया गया । ट्रेन अंबाला कैंट, राजपुरा, सरहिंद और खन्ना नहीं गई।

-ट्रेन नंबर 19325 (इंदौर-अमृतसर), ट्रेन को निज़ामुद्दीन में रोक दिया गया । कृपया निम्नलिखित यह ट्रेन शरणपुर, यमुनानगर,जगाधरी, अंबाला कैंट और सरहिंद नहीं गई।

-ट्रेन नंबर 12751 (नांदेड़ -जम्मू तवी), ट्रेन को नई दिल्ली में अल्पावधि के लिए रोक दिया गया है। यह ट्रेन अंबाला कैंट, राजपुरा, पटियाला, धुरी और मलेरकोटला नहीं गई।

   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in 1 Rail News, General - Public, General