भारतीय रेल ने विशेष अभियान 3.0 सफलतापूर्वक कार्यान्वित किया

November 9, 2023, 7:50 PM
Share

1.80 लाख वर्ग फुट स्थान रिक्त हुआ और 224.95 करोड़ रुपये (लगभग) का राजस्व सृजित हुआ

o अभियान के दौरान 2.88 लाख से अधिक जन शिकायतों का समाधान किया गया

o    रिकॉर्डिंग और छंटनी के उद्देश्य से 1.70 लाख से अधिक फाइलों की समीक्षा की गई

प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, भारत सरकार ने विशेष अभियान 3.0 आरंभ किया, जो सर्वत्र स्वच्छता, सार्वजनिक मामलों के लंबित मामलों को कम करने और कार्य स्थलों पर कार्य-संस्कृति में सुधार पर ध्यान केंद्रित करता है। उपर्युक्त पहल के भाग के रूप में भारतीय रेल द्वारा बढ़े हुए उत्साह और स्वच्छता तथा सुशासन को और बढ़ावा देने के व्यापक लक्ष्य के साथ 02.10.2023 से 31.10.2023 तक विशेष अभियान 3.0 चलाया गया।

यह अभियान भारतीय रेलवे में अत्यधिक सफल रहा है। देशव्यापी अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए देश भर में फैले भारतीय रेल के विभिन्न स्तरों पर नोडल अधिकारियों को नामित किया गया। सभी स्तर के कर्मचारी कार्यस्थलों पर स्वच्छता अर्जित करने और लंबित मामलों का निपटान करने के लिए सक्रिय रूप से शामिल थे। सभी नोडल अधिकारियों और कर्मचारियों के अथक प्रयासों के कारण रेलवे कई मानकों पर लगभग 100 प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने में सफल रहा।

अभियान के दौरान, जोनल कार्यालयों, मंडल कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, सार्वजनिक उपक्रमों, प्रशिक्षण संस्थानों, रेलवे कार्यशालाओं और स्टेशनों सहित संपूर्ण भारतीय रेल में 23,672 स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए हैं। कार्यालयों और कार्यस्थलों में कबाड़ निपटान पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसके परिणामस्वरूप 11.80 लाख वर्ग फुट स्थान मुक्त कराया गया है और 224.95 करोड़ रुपये (लगभग) का राजस्व सृजित किया गया है।

इसके अतिरिक्त, अभियान के दौरान 2.8 लाख से अधिक जन शिकायतों का समाधान किया गया है। रिकॉर्डिंग और छंटनी के उद्देश्य से 1.70 लाख से अधिक फाइलों की समीक्षा की गई है जिनमें से 1.00 लाख से अधिक अंतिम रूप से दर्ज किए गए हैं।

रेलवे स्वच्छता अभियान के आदर्शों के प्रति अपने प्रयासों को रेखांकित करने तथा कर्मचारियों और सामान्य रूप से आम लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक आदि) और अन्य प्लेटफार्मों का सक्रिय रूप से उपयोग कर रहा है। अभियान अवधि के दौरान रेलवे के विभिन्न हैंडल से 6900 से अधिक सोशल मीडिया पोस्ट जारी किए गए और रेलवे द्वारा 114 प्रेस विज्ञप्तियां प्रकाशित की गईं।

अभियान की कुछ झलकियाँ:

पश्चिम मध्य रेलवे पर कोटा में स्क्रैप सामग्री का उपयोग करने के ज़रिए निर्मित रचनात्मक कलाकृति

 

Share

This entry was posted in 1 Rail News, General - Public, Railway Employee