भारतीय रेल संबंध में 21 आश्चर्यजनक तथ्य

June 19, 2021, 11:49 AM
Share

दुनिया के तीसरे सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क, भारतीय रेल के कुछ ऐसे आश्चर्यजनक तथ्यों के बारे में जो आपको शायद ही पता हो।

1. भारतीय रेल जम्मू-कश्मीर में चेनाब नदी पर दनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल का निर्माण कर रही है।

जी हां, इसकी ऊंचाई कुतुब मीनार से करीब पांच गुना अधिक होगी। यही नहीं, यह पुल पेरिस की शान एफिल टावर से भी ऊंचा होगा।

2. लोको पायलट यानि ट्रेन ड्राइवर की तनख्वाह आम-तौर पर एक सॉफ्टवेयर इन्जीनियर से अधिक होती है।


यह करीब एक लाख रुपए महीने तक हो सकता है। चौंकिए मत। कभी-कभी इससे अधिक भी।

3. भारतीय रेल के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ कि लोको-पायलट ट्रेन की कमान छोड़कर भाग गया हो।

जी हां। सामने अगर मृत्यु भी खड़ी हो, तो भी भारतीय रेल के ड्राइवर कमान नहीं छोड़ते।

4. भारतीय रेल की वेबसाइट पर एक मिनट में करीब 12 लाख हिट्स होते हैं।IRCTC.com  पर घंटे भर में जो ट्रैफिक आता है, उतना तो देश के कई नामी वेबसाइट्स साल भर में नहीं जुटा पाते।

5. सबसे धीमी गति से चलने वाली ट्रेन की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटे की है।

मेट्टूपलायम ऊटी नीलगिरी पैसेन्जर ट्रेन इतने रफ्तार से दौड़ती है कि आप ट्रेन से कूद कर नीचे उतर सकते हैं। थोड़ी चहलकदमी कर सकते हैं। मर्जी हुई तो इसके बाद ट्रेन पर फिर से सवारी भी कर सकते हैं, अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए।

6. भारतीय रेल की पटरियां इतनी लम्बी हैं कि यह पृथ्वी को 1.5 बार नाप सकती हैं।यह मजाक तो कतई नहीं है।

7. वर्ष 1909 में भारतीय रेल के अस्तित्व में आने के 50 साल बाद ट्रेन के डिब्बों में ट्वायलेट की व्यवस्था की गई।

अखिल चन्द्र सेन नामक एक व्यक्ति ने रेलवे को इस बावत चिट्ठी लिखी थी।

8. भारतीय रेल के शुरूआती दिनों में ट्रेन डिब्बों को कारशेड तक ले जाने के लिए हाथियों की मदद ली जाती थी। 

9.  इस स्टेशन का नाम तो बेहद लम्बा है। श्रीवेन्कटनरसिम्हाराजवारीपेटा .

10. अब बात सबसे अधिक लेट-लतीफ ट्रेन की। गुवाहाटी-त्रिवेन्द्रम एक्सप्रेस के बारे में तो पूछिये ही मत। इस ट्रेन के टाईम-टेबल का कोई भरोसा नहीं। यह आम-तौर पर 10 से 12 घंटे लेट होती है।

11. भारतीय रेल देश के सबसे लंबे सुरंग से भी गुजरती है। जम्मू-कश्मीर के पीर पांजल रेल सुरंग की लम्बाई 11.215 किलोमीटर है।

12. इस स्टेशन का नाम सबसे छोटा है। IB नामक यह स्टेशन उड़ीसा में है।

13. देश में सबसे लम्बी दूरी तय करने वाली ट्रेन का नाम है विवेक एक्सप्रेस। यह असम के डिब्रूगढ को सुदूर दक्षिण में स्थित कन्याकुमारी से जोड़ती है। दूरी है 4273 किलोमीटर।

14. और सबसे कम दूरी नागपुर और अजनी स्टेशनों के बीच की है। सिर्फ तीन किलोमीटर।

15. एक ट्रेन 528 किलोमीटर की दूरी बिना रुके तय करती है। इस ट्रेन का नाम है त्रिवेन्द्रम – हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस।

16. लखनऊ देश का सबसे व्यस्ततम रेलवे जंक्शन है। यहां 64 ट्रेनें तशरीफ लाती हैं और तशरीफ ले जाती हैंं।

17. भारतीय रेल प्रतिदिन 11 हजार ट्रेनें चलाती है।

18. हमारी ट्रेन के डिब्बों में प्रतिदिन 2.5 करोड़ से भी अधिक यात्री सफर पर निकलते हैं।

जी हां, यह संख्या आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और तस्मानिया की कुल आबादी जितना है।

19. दिल्ली का रेल म्यूजियम एशिया का सबसे बड़ा रेल म्यूजियम है। यहां आपको अलग-अलग मॉडल देखने को मिल सकते हैं।अगर आपको रेल से प्रेम है तो यहां आपको नायाब जानकारियां मिल सकती हैं।

20. नवापुर देश का एक मात्र ऐसा ट्रेन स्टेशन है, जो आधा महाराष्ट्र में पड़ता है तो अाधा गुजरात में।

21. और अंत में। भारतीय रेल के शुभंकर गार्ड का नाम भोलू है। है न मजेदार?

Source – topyaps. com

   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in Know About, General