रेलवे का ‘139’ बना कॉमन हेल्पलाइन नंबर, यात्रियों को मिलेगी हर मदद

August 6, 2019, 10:16 AM
Share

अब रेल यात्री सफर के दौरान 139 नंबर डायल कर हर समस्या का समाधान पाएंगे। न केवल शिकायत बल्कि सुझाव भी दे सकेंगे। अब तक 139 नंबर का उपयोग करके ट्रेन की पोजीशन और अपने पीएनआर का स्टेटस देखने के लिए किया जाता था।

विभाग में इस नंबर पर एसएमएस के जरिए इस बात की जानकारी की जाती है कि टिकट कंफर्म हुआ है या नहीं? जबकि यात्री सुरक्षा के लिए 182 नंबर जारी है। इस पर यात्री आरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसी की सेवा पाते हैं। जबकि ट्रेनों (कोच)में सफाई के लिए 28888 नंबर पर एसएमएस करना होता है।

रेलवे का 138 नंबर खानपान की सर्विस और क्वालिटी में शिकायत सुनता है। जबकि 1072 रेलवे का स्थाई कामन हेल्प नंबर है। सूत्रों का कहना है कि रेलवे की सेवाओं के अलग अलग नंबर को लेकर यात्री अक्सर परेशान होने की शिकायत दर्ज कराते हैं। संभव है कि रेलवे ने इसी दिक्कत का निदान एक नंबर जारी करके किया है।

आला अफसरों का दावा है कि बोर्ड ने यात्रियों के दिक्कत के सहज निदान का यह रास्ता निकाला गया है। यानी की अब यात्री को केवल एक नंबर ही याद रखना होगा। इसी से ट्रेन की लोकशन, सुरक्षा और कामन सेवा मिल सकेगी। रेलवे इस नंबर का ट्रेन से लेकर स्टेशन तक प्रचार और प्रदर्शन करेगा।

उत्तर रेलवे के सीपीआरओ नीरज कुमार ने बताया कि रेलवे में यात्री सुविधा और सेवा के कई नंबर जारी थे। जिससे कई बार यात्री अथवा जरूरतमंद इसकी सर्विस को लेकर कन्फयूज हो जाते थे। अब एक ही नंबर हर तरह की सर्विस पा सकेंगे। सभी नंबर 139 में समाहित कर दिए गए हैं।

Source – Hindustan Times

   
Disclaimer: Disclaimer: The Information, News, Videos, Articles, and other content provided on this platform have been collected, compiled, or referenced from various sources available in the public domain. We believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make useful information easily accessible to everyone. While we make reasonable efforts to present information accurately and responsibly, we do not guarantee that all information, news, videos, or other content published on this platform is complete, current, or free from errors. Users are advised to independently verify important information from official or authoritative sources before relying upon it or taking any action based on it. NOTE: The content on this platform is intended for general information and awareness purposes only and should not be considered as professional, legal, financial, medical, or official advice. Knowledge Hub Information Center does not assume responsibility for any loss, damage, or consequence arising from reliance on information published on this platform.
Share

This entry was posted in Public Facilities, General, Public Facilities